shishu-mandir

पत्रकार अमित उप्रेती को मातृशोक, पत्रकारों में शोक की लहर

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read
Screenshot-5

अल्मोड़ा:-दैनिक समाचार पत्र अमर उजाला से जुड़े पत्रकार अमित उप्रेती की माता निर्मला उप्रेती का निधन हो गया है, वह 67 साल की थी | गुरुवार को वह अपने गांव में चोटिल हो गई थी परिजन उपचार के लिए हल्द्वानी ले गए थे जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया| निधन का समाचार सुनते ही पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई | हल्द्वानी चित्रशिलाघाट में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, अमित के पारिवारिक सदस्य डा. रमेश पांडेय ने बताया कि देर रात्रि हल्द्वानी अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली | उनके निधन पर मुख्य मंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान, पत्रकार प्रकाश पांडे, पीसी तिवारी, कैलाश पांडे, दीप जोशी, रमेश जड़ोंत ,किशन जोशी, पुष्कर बिष्ट, प्रमोद जोशी, हर्षवर्धन पांडे, निर्मल उप्रेती, ,सोनू​ सिजवाली,अमित उप्रेती, विभु कृष्णा, नसीम अहमद, दीपक मनराल, राजेन्द्र रावत, ब्रजेश तिवारी, नवीन उपाध्याय, शिवेन्द्र गोस्वामी, राजेन्द्र धानक, प्रमोद डालाकोटी ,अनिल सनवाल, कंचना तिवारी, हरीश भंडारी, देवेन्द्र बिष्ट, कल्याण बिष्ट, कमलेश लटवाल, हिमांशु लटवाल, कपिल मल्होत्रा, प्रकाश भट्ट, रोहित भट्ट, डीके जोशी, गितेश त्रिपाठी, केएन उपाध्याय,गोपेश पांडे सहित समस्त पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया है | उत्तरा न्यूज परिवार भी दुख की इस घड़ी में गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करता है |

new-modern
gyan-vigyan