दिल्ली से आए विमान में फंसे यात्री, पूर्व डिप्टी सीएम को भी लाउंज में करना पड़ा इंतजार

गोरखपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। एक बार फिर से यात्रियों के विमान में फंसे रहने का मामला सामने आया…

Screenshot 20250421 131047 Dailyhunt

गोरखपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। एक बार फिर से यात्रियों के विमान में फंसे रहने का मामला सामने आया है। दिल्ली से गोरखपुर आने वाली अकासा की फ्लाइट ढाई घंटे लेट पहुंची जिसकी वजह से विमान को टैक्सी वे में करीब 1 घंटे तक खड़े रहना पड़ा।


करीब 5:30 बजे रनवे खाली होने के बाद यात्री विमान से उतरे। उधर पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट लाउंज में करीब डेढ़ घंटे इंतजार करना पड़ा।

दोपहर 3:15 बजे गोरखपुर आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट करीब पौने दो घंटा लेट हो गई थी जो 5:00 बजे लैंड हुई।


दिल्ली से गोरखपुर आने वाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1880 निर्धारित समय 2 बजे की बजाए शाम 4.36 बजे गोरखपुर लैंड हुई। करीब ढाई घंटे लेट होने की वजह से इसे एप्रन में आने की अनुमति नहीं मिली।

पहले से शेड्यूल इंडिगो और स्पाइस की विमानों को बारी-बारी से निकाला गया। टैक्सी-वे में फ्लाइट के खड़े होने की वजह से यात्री नहीं उतर सके और करीब एक घंटे 15 मिनट यात्री विमान के अंदर ही फंसे रहे।

पहले शेड्यूल विमान के उड़ने के बाद शाम 5:25 पर विमान को एप्रन में लाया गया तब जाकर यात्री उतर सके। इसके बाद 6:00 बजे विमान यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए उड़ान भर सका।


अकासा के विमान में फंसे एक यात्री ने कहा कि ज्यादा किराया खर्च करके फ्लाइट से गोरखपुर आए। जल्दी घर पहुंच जाए लेकिन जल्दी तो पहुंचना दूर गोरखपुर पहुंचने के बाद 1 घंटे तक उसी में कैद भी रहे।

यह बेहद आपत्तिजनक है। विमान कंपनी को इस पर लिखित माफी के साथ पूरा किराया रिफंड करना चाहिए।