पर्यटन स्थलों पर कूड़ा फैला रहे होटल वाले, अब वीरांगना संघ करेगा आंदोलन 

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read

पर्यटन स्थलों पर कूड़ा फैला रहे होटल वाले, अब वीरांगना संघ करेगा आंदोलन 

IMG 20180917 WA0026

मुक्तेश्वर(धानाचूली)। धारी क्षेत्र में बढ़ती कूड़े की समस्या को देखते हुए धारी ब्लॉक की महिला जनप्रतिनिधियों के वीरांगना संघ ने अब आंदोलन का मन बना लिया है।संगठन ने आरोप लगाया कि उपजिलाधिकारी धारी से दो बार मुलाकात करने के बाद भी आज तक कूड़े के निस्तारण के लिए न तो कोई कार्रवाई  न ही कोई योजना बनाई गई है|
सोमवार को संघ के पदाधिकारियों ने भटेलिया में  बैठक कर  बताया कि मुक्तेश्वर, धानाचूली, कसियालेख, लेटिबुगा, भटेलिया ,धारी  में होटल वालों द्वारा जगह जगह सड़क के किनारे कूड़ा फैलाया जा रहा है। जिसकी बदबू से स्थानीय लोगो का  सड़कों में चलना दूभर हो चुका है,साथ ही बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ रहा है। पूर्व में संघ द्वारा उप जिलाधिकारी को इस विषय को लेकर दो बार ज्ञापन भी दे दिया है लेकिन  कोई फायदा नहीं हुआ। अब संघ की महिलाओं ने तय किया है कि पहले एक बैठक होटल एसोसिएशन के पदाधिकारीयो के साथ की जाएगी, जिसमें होटल मालिको को कूड़ा निस्तारण को ठोस नीति बनानी होगी।सड़को पर फेंकना मनाही है। सारा कूड़ा होटल का ही है। संघ की महिलाओं का कहना है कि कूड़े से पूरे क्षेत्र की जनता परेशान हैं। कूड़े को लेकर संघ अब आंदोलन करेगा। बैठक में संघ की कुंती देवी, मीना आर्य, खष्टी दानी, देवकी देवी, भारती बिष्ट, नीमा बिष्ट सहित 20 से अधिक महिलाओं ने प्रतिभाग किया। अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की|