shishu-mandir

आईएएस व पीसीएस अधिकारियों के विभागों में बड़ा फेरबदल, कई के दायित्व बदले

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read

आईएएस व पीसीएस अधिकारियों के विभागों में बड़ा फेरबदल, कई के दायित्व बदले

new-modern
gyan-vigyan

लिस्ट यहां देखें

saraswati-bal-vidya-niketan


डेस्क:- शासन स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के विभागों में बड़ा फेरबदल किया गया है| यही नहीं कई पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में भी बदलाव किया गया है|
इसमें अपर मुख्य सचिव रणवीर सिंह को अल्पसंख्यक कल्याण एंव वक्फ बोर्ड और बहुउद्देशीय विकास निगम की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि
ओम प्रकाश को कौशल विकास एंव सेवा योजन की जिम्मेदारी दी है|
मनीषा पंवार को पंचायती राज और ग्राम विकास विभाग दिया गया है तो डॉ भूपेंद्र कौर औलख को भाषा, जनगंणना, संस्कृत शिक्षा की जिम्मेदारी दी है|
रमेश कुमार सुधांशु को विज्ञान एंव प्रद्योगिकी की, तथा
विजय कुमार ढ़ोढियाल से वक्फ विकास निगम हटाया गया अब उन्हें सचिव कार्यक्रम क्रियानव्यन की जिम्मेदारी दी गई है|
रंजित कुमार सिंहा को प्रभारी सचिव बायोटेक्नोलॉजी बनाया गया है जबकि
वी षणमुगम से समाज कल्याण वापस लेते हुए प्रोग्राम मैनेजर पीआईयू इरिगेशन की जिम्मेदारी दी गई है|
युगल किशोर पंत को अपर सचिव चिकित्सा शिक्षा की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है|
भूपाल सिंह मनराल को परियोजना निदेशक एडीबी बनाया गया है| वहीं राम बिलास यादव को प्रबंध निदेशक बहुउद्देशीय वित्त की जिम्मेदारी दी गई है|
आशीष जोशी को अपर सचिव गृह की जिम्मेदारी दी गई जबकि राघव लंगर से पीएमजीएवाई से हटाया गया
आईपीएस वीमी सचदेवा से निदेशक खेल की जिम्मेदारी हटाई गई|
पीसीएस रवनीत चीमा को अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है|
प्रताप सिंह शाह को एडीएम उधमसिंहनगर से हटाकर खेल की जिम्मेदारी दी गई है|
पीसीएस कौश्तुभ मिश्रा को एरिया मैनेजर सिडकुल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है|