Almora- नगर पालिका सभागार में भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित

अल्मोड़ा। 3 मई 2022- आज अल्मोडा नगर पालिका सभागार में भगवान परशुराम जन्मोत्सव का कार्यक्रम धूम-धाम से मनाया गया। बताया गया कि धार्मिक मान्यता के…

अल्मोड़ा। 3 मई 2022- आज अल्मोडा नगर पालिका सभागार में भगवान परशुराम जन्मोत्सव का कार्यक्रम धूम-धाम से मनाया गया। बताया गया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार परशुराम का जन्म वैशाख माह की तृतीय के दिन हुआ था जिसे अक्षय तृतीया के रूप में मनाया जाता है। भगवान परशुराम को भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि परशुराम भगवान राम के भी वन्दनीय थे। वह सभी लोग जो चेतनशील है उन्हे एकजुट होना चाहिये ताकि अज्ञान अन्याय व अत्याचार के प्रतिकार के लिये एकजुट हो सके। इस अवसर पर ब्राह्मण महासभा के नगर अध्यक्ष वैभव जोशी ने भगवान परशुराम की जीवनी तथा डॉ जे सी दुर्गापाल ने अक्षय तृतीया के विभिन्न स्वरूपों तथा मनोज सनवाल ने गरीब लोगो की मदद पर ध्यानाकर्षण कर प्रकाश डाला। दयाकृष्ण काण्डपाल ने कहा कि ब्राह्मण वह है जो यजमानों के कल्याण के लिये उनके पापो को दक्षिणा के रूप में अपने सिर पर लेकर अपने पुण्य यजमानों को प्रदान करता है। सभी का हित करना ही ब्राह्मण का धर्म है।

भुवन जोशी मे कहा कि गलत आचरण व लोभ के कारण भगवान परशुराम ने ब्राह्मणों को भी शापित किया। आशीष जोशी ने कहा कि समाज मे भले लोगों को एकजुट होना चाहिये। सभा में मनीष तिवारी ने भी अपने विचार रखे तथा संजय पाण्ड़े ने सुन्दर भजन सुनाये।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जेसी दुर्गापाल ने की और संचालन आशीष जोशी ने किया। इस अवसर पर मनोज सनवाल, संजय पाण्डे, गुड्डू भट्ट, रोहित लोहनी,जीवन जोशी, मोहन भट्ट, विनोद जोशी, भुवन चन्द्र जोशी, अरविंद जोशी आदि मौजूद रहे।