पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में कर्मचारियों का प्रदर्शन

UTTRA NEWS DESK
3 Min Read

new-modern

पिथौरागढ़ सहयोगी
उत्तराखंड जनरल ओबीसी इम्प्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले जनपद के कार्मिकों ने पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर 20 फरवरी को देहरादून में होने वाली रैली में सैकड़ों की तादात में कर्मिक भागीदारी करेंगे।

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में शुक्रवार को कलक्ट्रेट में निर्धारित धरना स्थल पर बड़ी तादात में कर्मचारी एकत्रित हुए। इस दौरान कार्मिकों ने धरना देकर जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने ने कहा कि 7 फरवरी को पदोन्नति में आरक्षण के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय सामान्य और ओबीसी के पक्ष में आ गया है। उसके बावजूद सरकार इस दिशा में सकारात्मक कार्रवाई नहीं कर रही है।

कहा कि कोर्ट के इस फैसले के बाद भी कुछ राजनीतिक पार्टियां, वोट बैंक की खातिर निम्न कोटी कि राजनीति कर रही हैं। राजनीतिक पार्टियां ने पदोन्नति में आरक्षण सदैव के लिए संसद से पारित कर संविधान मे दर्ज कराएं जाने की मांग उठाई है, जिससे सामान्य एवं ओबीसी संवर्ग के हित हमेशा के लिए प्रभावित हो जायंगे।

कर्मचारियों ने कहा कि वैसे भी प्रदेश में विगत 6 माह से पदोन्नति में रोक लगी हुई है, जिसके चलते इस बीच सैकड़ों कार्मिक बिना पदोन्नति के ही सेवानिवृत्त हो गए हैं। इससे उनकी पेंशन में भी लाखों रुपयों का अंतर आ गया है। कर्मचारी नेताओं ने पदोन्नति में आरक्षण बहाल करने की हर एक आवाज का पुरजोर विरोध करने की बात कही। सभा का संचालन जिला महामंत्री बिजेंद्र लुंठी ने किया।

कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष प्रदीप भट्ट, कैलाश पंत, केएस बंगारी, एमपीएस डोभाल, घनश्याम जोशी, प्रवीन डीनिया, इंजीनियर प्रकाश जोशी, इंजी. दिनेश पांडेय, महेश भट्ट, शमसेर महर, अनिल चंद ने भी संबोधित किया। प्रदर्शन में हेमंत पाठक, सौरभ चंद, प्रदीप नेगी, कमलेश जोशी, भुवन तिवारी, जगदीश राठौर, वंदना भट्ट और खुशबू समेत अनेक कर्मचारी शामिल थे।

उत्तरा न्यूज के द्वारा खबरें व्हाट्सएप पर सबसे पहले पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त कर सकते हैं| click to like facebook page
यूट्यूब पर वीडियोज के सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें। click to see videos