shishu-mandir

पदयात्रा के माध्यम से गांव गांव पहुंची भाजपा,  दी सरकार की योजनाओं की जानकारी, जागेश्वर विधानसभा में आयोजित की गई भाजपा की पदयात्रा

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

IMG 20181007 WA0045
अल्मोड़ा:- भारतीय जनता पार्टी की ओर से जागेश्वर विधान सभा में जनता को स्वच्छता के साथ ही केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न योदनाओं की जानकारी दी गई| पदयात्रा संयोजक सुभाष पांडे के नेतृत्व में यह यात्रा शक्ति केन्द्र ध्याड़ी से शुरू हुई जो सिरगांव , अनोली, बसोली मकड़ाऊं, बाटुली और चमतोली पहुंची | चमतोली में पदयात्रा का समापन किया गया| इस दौरान विभिन्न स्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया गया| संयोजक सुभाष पांडे ने कहा कि दनता के समर्थन व नीतियों के चलते 2019 के लोक सभा चुनाव में दोबारा मोदी सरकार सत्ता पर काबिज होगी| उन्होंने बताया कि पद यात्रा का अगला कार्यक्रम शक्ति केन्द्र मनोली से होगा जो दन्या होते हुए लमगड़ा को प्रस्थान करेगी| इय मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट, देवेश खुल्बे, प्रताप गैड़ा, गोधन सिंह भैसोड़ा, ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह, खीमा सिंह, देवेन्द्र बिष्ट, नंदन सिंह ने सभाओं को संबोधित किया| पदयात्रा में जगत राम, नाथूराम कोहली, मदन सिंह रावत, दीवान सिंह धौनी, नरेंद्र जोशी, जीवन गैड़ा, हरीश राम, दलीप भैसोड़ा, नरेन्द्र सिंह पपोला, बहादुर सिंह आन सिंह, शंकप सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे|

Screenshot-5

IMG 20181007 WA0050

new-modern
gyan-vigyan