shishu-mandir

खुशी की खबर एशियन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में अल्मोड़ा की अदिति ने जीता कांस़्य

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read

IMG 20181007 WA0049
अल्मोड़ा:-
अल्मोड़ा की उदयीमान शटलर अदिति ने आज एक और सफलता हासिल की | अदिति ने एशियन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के अंडर 17 बालिका एकल में कांस्य पदक जीता|
गत 3 से 7 अक्टूबर तक म्यामार में आयोजित एशियन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में अंडर 17 बालिका एकल वर्ग में अदिति भट्ट ने कांस्य पदक जीत लिया है |
यह जानकारी देते हुए उत्तरांचल बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि क्वार्टर फाइनल में अदिति ने इंडोनेशिया की सिफ़ी रिज़िका को 20-22,21-13 व 21-14 से हराकर सेमी फाइनल में जगह बनाकर कांस्य पदक पक्का किया | सेमी फाइनल में अदिति को इंडोनेशिया की ही आशिया से 12-21 व 13-21 से हार का सामना करना पड़ा |
अदिति भट्ट को कांस्य पदक मिला |
अदिति भट्ट एशियन जूनियर चैंपियनशिप में पदक प्राप्त करने वाली उत्तराखंड की पहली महिला खिलाडी बनी |
अदिति भट्ट ने यह पदक अपने कोच डी के सेन के मार्ग दर्शन में जीता जो उनके साथ म्यामार में भारतीय कोच के रूप में टीम के साथ हैं |
आज ही पहली बार अदिति भट्ट का चयन वर्ल्ड जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में भी हुआ है |
अदिति भट्ट साईं बैडमिंटन एक्सटेंशन सेण्टर अल्मोड़ा की खिलाडी है| एशियन जूनियर चैंपियनशिप में इससे पूर्व 2014 में चिराग ने दो कांस्य पदक व लक्ष्य सेन ने 2015 में अंडर 17 व 2016 में अंडर 19 में 1-1 कांस्य पदक जीता था Iअदिति भट्ट के उत्कृष्ट उपलब्धि को देखते हुए उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार व समस्त पदाधिकारियो व बैडमिंटन प्रेमिओ ने प्रशन्नता व्यक्त की तथा अदिति भट्ट व उनके कोच डी के सेन तथा उनके माता पिता को बधाई दी है|

Screenshot-5

IMG 20181007 WA0051

new-modern
gyan-vigyan