shishu-mandir

31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष करेगा महारैली

editor1
1 Min Read

दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां जोरों पर है वहीं प्रमुख विपक्षी INDI गठबंधन ने केंद्र सरकार के खिलाफ 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली के आयोजन की योजना बनाई है। दिल्ली कांग्रेस और आप की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी गईं हैं।

new-modern
gyan-vigyan

इस दौरान प्रवक्ताओं ने कहा कि देश के लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और विपक्ष को समाप्त करने की साजिश की जा रही है। बताया गया कि यह रैली सिर्फ राजनीतिक रैली नहीं होगी, यह रैली भारत के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई का आह्वान होगा। रैली में सभी विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों के उपस्थित होने की उम्मीद है।

saraswati-bal-vidya-niketan