उत्तराखंड में अब इन आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार अधिकारियों के तबादले होने का क्रम जारी है। देर रात अपर सचिव गृह अंतर सिंह ने पुलिस विभाग के अंतर्गत 20…

8ddb7db4fe59af111ff56e1bec4225f8

25

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार अधिकारियों के तबादले होने का क्रम जारी है। देर रात अपर सचिव गृह अंतर सिंह ने पुलिस विभाग के अंतर्गत 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की है।

जानकारी के अनुसार अमित कुमार सिन्हा को निदेशक सतर्कता , एपी अंशुमन को पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक मुख्यालय, पुष्पक ज्योति को पुलिस महानिरीक्षक कारागार तथा एसडीआरएफ, अजय रौतेला को पुलिस महानिरीक्षक अग्निशमन होमगार्ड सिविल डिफेंस, केवल खुराना को उपमहानिरीक्षक अभिसूचना, विमला गुंज्याल को उपमहानिरीक्षक सतर्कता तथा पीएसी मुख्यालय, रिद्धिम अग्रवाल को अपर सचिव गृह, कृष्ण कुमार को पुलिस उपमहानिरीक्षक सुरक्षा, नीलेश आनंद भरणे को डीआईजी कुमाऊं परिक्षेत्र, करण सिंह ननिहाल को पुलिस उपमहानिरीक्षक अग्निशमन बनाया गया है।

सेंथिल अबुदई कृष्ण को प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक , सुनील कुमार मीणा को प्रभारी पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्मिक मुख्यालय, डॉक्टर योगेंद्र रावत को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार, जन्मेजय खंडूरी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, बरिंद्रजीत सिंह को सेनानायक आईआरबी द्वितीय, सुखबीर सिंह को सेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगर , लोकेश्वर सिंह पुलिस को अधीक्षक पिथौरागढ़,  देवेंद्र सिंह पींचा को पुलिस अधीक्षक चंपावत बनाए गए है। साथ ही अरुण मोहन जोशी से पुलिस उपमहानिरीक्षक सतर्कता का चार्ज हटाया गया है तथा एटीसी व पीएसी  प्रभाव बना रहेगा।