Almora- अब 21 को नही होगी मुक्तिदत्ता की संपत्ति की नीलामी

Newsdesk Uttranews
1 Min Read
Screenshot-5

बहुउद्देशीय वित्त निगम की बकायेदार महिला जनजागृति समिति स्नो
व्यू स्टेट ग्राम कसारदेवी रोड की संपत्ति की नीलामी अब 21 फरवरी को नही होगी। बताते चले कि बहुउद्देशीय वित्त निगम का बकाया ना चुकाने पर महिला जनजागृति समिति स्नो व्यू स्टेट ग्राम कसारदेवी रोड की सचिव मुक्तिदत्ता की संपत्ति की कुर्की की स्वीकृति की गयी थी।

holy-ange-school


उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि 96.45,423.00 ( छियानब्बे लाख पैतालीस हजार चार सौ तेइस ) एवं अन्य की अदायगी न किये जाने के कारण बकायेदार के नाम ग्राम बिन्सर के में 0.358 हैo (सत्रह नाली पन्द्रह मुटठी) तथा ग्राम माट में 0.005 है० (चार मुटठी ) भूमि की कुर्की की स्वीकृति 10 जून 2020 को की जा चुकी हैं।

ezgif-1-436a9efdef


इसके बाद 21 फरवरी को इस भूमि की नीलाम की जानी थी। लेकिन अब यह नीलामी इस दिन नही होगी। उप जिलाधिकारी ने गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में व्यस्तता के कारण दिनांक 21 फरवरी को होने वाली नीलामी को अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया गया है। उन्होने बताया कि नीलामी की अग्रिम तिथि अलग से जारी की जायेगी।

Joinsub_watsapp