उत्तराखंड में अब पीआरडी जवान भी संभालेंगे थाने-चौकियों में ड्यूटी

editor1
1 Min Read
Gramodhyoh Vikas Sansthan raised the demand
Screenshot-5

देहरादून। उत्तराखंड में अब पीआरडी जवान भी थाने-चौकियों में ड्यूटी संभालेंगे। जानकारी के अनुसार प्रदेश में पुलिसकर्मियों की भर्ती पूरी होने तक पीआरडी के जवान पुलिस के साथ ड्यूटी करेंगे। लगभग 1500 पीआरडी जवानों को इसके लिए थाने चौकियों में अस्थायी नियुक्ति दी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में पुलिस बीक के उद्घाटन मौके पर इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। जिसकी जानकारी उन्होंने कार्यक्रम के बाद मीडिया को दी।

holy-ange-school

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2023 में पुलिस कांस्टेबल के एक हजार पदों पर भर्ती की जायेगी वहीं, जिन 1521 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है उनकी नियुक्ति तक 1521 पीआरडी जवानों को अस्थाई सेवा प्रदान की जायेगी। कहा कि अल्मोड़ा एवं श्रीनगर महिला थाना में साइबर थाने भी खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को स्मार्ट एवं सशक्त बनाने के लिए फिटनेस और परसेप्शन मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान देना होगा।

ezgif-1-436a9efdef
Joinsub_watsapp