अब बच्चों के बोरिंग लंच में दे कुछ इंटरेस्टिंग, बनाए फ्रूट सैंडविच, बार-बार बनाने की आएगी डिमांड

एक बार यह फ्रूट सैंडविच आप जरूर बनाएं इसे बनाना बहुत आसान है और एक घर में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद…

एक बार यह फ्रूट सैंडविच आप जरूर बनाएं इसे बनाना बहुत आसान है और एक घर में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा।

बच्चे अपने बोरिंग लंच में अगर कुछ ऐसा इंटरेस्टिंग ले जाएंगे तो वह अपना पूरा टिफिन भी खत्म कर कर ही आएंगे।आइए जानते हैं इस सैंडविच को बनाने की पूरी विधि

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


ब्रेड स्लाइस – 5
कटा हुआ आम – 1
कटा हुआ सेब – 1
अंगूर – 8-10
क्रीम – 1 बड़ा चम्मच
जैम – 1 टेबल स्पून (3-4 वैरायटी ले सकते हैं)
अखरोट का चूरा


इस सैंडविच को बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड के किनारो को काट ले और अब चार तरह के जैम ले और अलग-अलग प्यालो में रख ले।

इसके बाद ब्रेड का टुकड़ा लेकर उस पर क्रीम फैलाएं और अब ब्रेड स्लाइस ले और उन पर चारों तरह के जैम लगाएं।


अब आम और सेब को टुकड़ों में काट लें। इसके बाद सारे फल लें और प्रत्येक फ्रोजन ब्रेड पर फलों के अलग-अलग टुकड़े रखें।

अब एक ब्रेड फल वाली लें और उसके ऊपर जैम और फल वाली दो ब्रेड रखें। इसके बाद ब्रेड स्लाइस को एक के ऊपर एक रखते हुए बीच में क्रीम ब्रेड रखें और इसके बाद ब्रेड स्लाइस को ऊपर से रख दें।

अब एक एल्युमिनियम फॉयल लें और उसमें फ्रूट सैंडविच लपेटें। अब इसके बाद सैंडविच को आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें और तय समय के बाद फ्रूट सैंडविच को फ्रिज से निकालकर बीच से काटकर नाश्ते में सर्व करें।