Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

दुबई नहीं, यहां मिलता है सबसे सस्ता सोना, जानिए क्या है इसकी वजह और खरीदने के नियम

भूटान से सस्ता सोना दुनिया में और कहीं नहीं मिलता। लोग अक्सर सोचते हैं कि दुबई में सबसे कम दाम पर सोना मिलता है, लेकिन…

भूटान से सस्ता सोना दुनिया में और कहीं नहीं मिलता। लोग अक्सर सोचते हैं कि दुबई में सबसे कम दाम पर सोना मिलता है, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। असली सस्ता सोना अगर कहीं है तो वह भूटान में है। यहां सोने की कीमतें इतनी कम हैं कि सुनकर कोई भी हैरान रह जाए। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि भूटान में सोने पर किसी तरह का टैक्स नहीं लिया जाता। न ही आयात पर भारी भरकम ड्यूटी लगती है। यही कारण है कि यहां सोना बाकी देशों के मुकाबले बेहद सस्ता मिलता है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

हालांकि, भूटान से सोना लाना इतना आसान भी नहीं है। इसके लिए कुछ नियम तय किए गए हैं। अगर कोई भारतीय नागरिक भूटान से सोना खरीदना चाहता है तो उसके लिए यह ज़रूरी है कि वह भूटान सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त होटल में कम से कम एक रात रुके। बिना ठहरे कोई भी यहां से सोना नहीं खरीद सकता। साथ ही भारत सरकार ने इसकी सीमा भी तय कर रखी है। कोई भी व्यक्ति 26 ग्राम से ज्यादा सोना लेकर भारत नहीं लौट सकता। अगर कोई तय सीमा से अधिक सोना लाने की कोशिश करता है तो उसे नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। इस पर जुर्माना भी लग सकता है और कानूनी कार्रवाई का खतरा भी बन सकता है।

भूटान में सोना खरीदने का चलन अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। जो लोग गहनों की खरीदारी में रुचि रखते हैं और सस्ते दाम पर सोना लेना चाहते हैं, उनके लिए भूटान एक बेहतर विकल्प बनता जा रहा है। टैक्स फ्री बाज़ार और सीमित मगर सस्ती खरीद की सुविधा इसे खास बनाती है।