Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

दवा की जरूरत नहीं, बस सुबह उठते ही खाएं ये 5 चीजें और रखें बीपी-शुगर दोनों काबू में

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान इतना उलझ गया है कि अपनी सेहत का ख्याल रखना ही भूल गया है। दिनभर की टेंशन ऊपर…

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान इतना उलझ गया है कि अपनी सेहत का ख्याल रखना ही भूल गया है। दिनभर की टेंशन ऊपर से उल्टा सीधा खाना और बिल्कुल भी एक्सरसाइज न करना। ऐसे में डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां धीरे धीरे शरीर में घर कर लेती हैं। ये बीमारियां किसी भी वक्त बिना कोई चेतावनी दिए शरीर को अंदर से नुकसान पहुंचाना शुरू कर देती हैं। इसी वजह से इन्हें साइलेंट किलर कहा जाता है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अब सवाल ये उठता है कि क्या इन बीमारियों से बचा जा सकता है। तो जवाब है हां। अगर वक्त रहते थोड़ा ध्यान दिया जाए और सुबह खाली पेट कुछ खास चीजें ली जाएं तो इन पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है। इन्हें पूरी तरह खत्म करना भले मुश्किल हो लेकिन इनका असर कम जरूर किया जा सकता है। चलिए आपको बताते हैं सुबह खाली पेट किन चीजों का सेवन करना फायदेमंद होता है।

सबसे पहले बात करते हैं मेथी के दानों की। ये छोटे छोटे दाने दिखने में भले ही मामूली लगते हों लेकिन इनमें ताकत बहुत होती है। रात को एक चम्मच मेथी दाना एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। फिर सुबह खाली पेट इन्हें चबा चबाकर खाएं और ऊपर से वो पानी पी जाएं। ये तरीका ब्लड शुगर को काबू में रखने में मदद करता है। साथ ही हाई बीपी से भी राहत देता है।

इसके बाद बात करते हैं लहसुन की। लहसुन में एक खास तत्व होता है जिसे एलिसिन कहा जाता है। ये ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। साथ ही ब्लड शुगर को भी नेचुरल तरीके से कंट्रोल करता है। रोज सुबह खाली पेट एक या दो कच्ची लहसुन की कलियां चबाकर खा लें और ऊपर से गुनगुना पानी पी लें। ये तरीका बहुत असरदार साबित हो सकता है।

अब बात करते हैं आंवले की। आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है और इसका असर सीधे शरीर की इम्युनिटी पर पड़ता है। जो लोग डायबिटीज और हाई बीपी से जूझ रहे हैं उनके लिए आंवला किसी वरदान से कम नहीं है। रोज सुबह खाली पेट एक ताजा आंवला खा लें या उसका रस निकालकर पी लें। इससे शरीर में इंसुलिन का स्तर ठीक रहता है और बीपी भी कंट्रोल में रहता है।

सुबह भीगे हुए बादाम खाना भी बहुत फायदेमंद होता है। रात को चार से पांच बादाम भिगोकर रखें और सुबह उनका छिलका उतारकर खा लें। इनमें मौजूद फाइबर और हेल्दी फैट्स दिल और दिमाग दोनों के लिए अच्छे माने जाते हैं। साथ ही ये डायबिटीज और बीपी को नेचुरल तरीके से संभालने में मदद करते हैं।

अंत में बात करते हैं अलसी के बीजों की। ये बीज छोटे जरूर होते हैं लेकिन इनका असर बड़ा होता है। अलसी में ओमेगा थ्री फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है। साथ ही फाइबर भी अच्छा खासा होता है। सुबह खाली पेट एक चम्मच अलसी के बीज चबाकर खा लें या गुनगुने पानी के साथ ले लें। इससे ब्लड शुगर और बीपी दोनों पर अच्छा असर पड़ता है।

तो ये थीं कुछ ऐसी घरेलू चीजें जिन्हें सुबह खाली पेट लेने से डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। इन आसान तरीकों को अपनाकर आप अपनी सेहत का ध्यान रख सकते हैं और बीमारियों से खुद को दूर रख सकते हैं।