shishu-mandir

नए साल का तोहफा- अल्मोड़ा में युंका जिलाध्यक्ष की कमान निर्मल रावत को

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

अल्मोड़ा:- अल्मोड़ा जिले के लिए युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर निर्मल रावत को जिम्मेदारी दी गई है| निर्मल संगठन में जिला उपाध्यक्ष का दायित्व निभा रहे हैं|

new-modern
gyan-vigyan

दिल्ली से जारी पत्र में उत्तराखंड प्रभारी संजय यादव ने संगठन के तय नियमों के तहत पूर्व में जिला उपाध्यक्ष रहे निर्मल रावत को अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की है| संजय यादव ने इस मनोनयन की पुष्टि की है|

saraswati-bal-vidya-niketan

उत्तराखंड युवा कांग्रेस के प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव संजय यादव ने लंबे समय से विवादित चल रहे अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष पद पर निर्मल रावत को मनोनीत कर दिया है| पूर्व में भी इस पद पर दो- दो मनोनयन जैसा विवाद सामने आया था| इस बार प्रदेश प्रभारी संजय यादव ने फोन पर बताया कि निर्मल रावत को अल्मोड़ा जिले की जिम्मेदारी दी गई है|

रावत पिछले काफी सालों से एनएसयूआई और युवा कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय थे, अब उन्हें अध्यक्ष बनाया गया है|