निकाय चुनाव में जीत से गदगद भाजपा , प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी का दावा अब सरकार का पूरा फोकस विकास पर

अल्मोड़ा मेडिकल काँलेज में नए सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं अल्मोड़ा:- निकाय चुनावों में नगर निगमों में जीत से भाजपा गदगद दिख रही है, पदाधिकारी…

अल्मोड़ा मेडिकल काँलेज में नए सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

IMG 20181126 150047

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा:- निकाय चुनावों में नगर निगमों में जीत से भाजपा गदगद दिख रही है, पदाधिकारी इसे प्रदेश में विकास कार्यों को जनता की मोहर बता रहे हैं, अल्मोड़ा पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि निकाय चुनाव संपन्न हो जाने के बाद सरकार का पूरा ध्यान विकास कार्यों पर है| उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अल्मोड़ा मेडिकल काँलेज के संचालन के लिए मिशन के रूप में कार्य करते रहे और अब सभी फैकल्टीज पर नियुक्तियां हो गई हैं नए सत्र से हर हाल में कक्षाएं शुरु हो जाएंगी, उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र में ही भारतमाला प्रोजेक्ट के लिए साढ़े तीन हजार करोड़ रुपए दिए गए हैं, सीएम जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं व अधिकारियों से विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं, प्रदेश में बजट की कमी के सवाल पर उन्होंने कहा कि केन्द्र से मिलने वाले बजट में कोई कमी नहीं है लेकिन जिला और राज्य सेक्टर में जरूर बजट की कमी है जो प्रदेश के नाँन प्लान बजट बढ़ने से हुई है सरकार अपनी इनकम बढ़ाने का प्रयास कर रही है, उन्होंने कहा कि प्रदेश में बजट का एक बढ़ा हिस्सा वेतन मद में खर्च हो रहा है|इस मौके पर उनके साथ भाजपा जिला महामंत्री रवि रौतेला, युवा मोर्चा के जिलाअध्यक्ष महेश नयाल, विनीत बिष्ट मौजूद रहे|