shishu-mandir

वाद—विवाद प्रतियोगिता तथा राखी निर्माण प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा, न्यूटन हाउस ने मारी बाजी

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

अल्मोड़ा। रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य पर नगर के ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में आज विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली छात्र—छात्राओं ने उत्साहपूर्वक बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
हिंदी व अंग्रेजी में वाद—विवाद प्रतियोगिता के साथ ही राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वनिर्मित राखियों का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बनाये गये अलग—अलग हाउसों में सम्मिलित बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार की राखियों का निर्माण किया। प्रतियोगिता में न्यूटन हाउस प्रथम, विलियम हाउस द्वितीय तथा चावला हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रबंधक हर्षवर्द्धन चौधरी, प्रधानाचार्य सुरीना चौधरी, गौरा चौधरी समेत सभी शि​क्षक—शिक्षिकाएं तथा छात्र—छात्राएं मौजूद रहे।

new-modern
gyan-vigyan