आ गई अब एसएससी की नई वेबसाइट, यह है वन टाइम रजिस्ट्रेशन करने की पूरी प्रक्रिया

One Time Registration Process: उम्मीदवारों से नई वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर एक नया वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) पूरा करने की रिक्वेस्ट की जाती है। SSC New…

One Time Registration Process: उम्मीदवारों से नई वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर एक नया वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) पूरा करने की रिक्वेस्ट की जाती है।

SSC New Website: कर्मचारी चयन आयोग एसएससी ने अपनी एक नई वेबसाइट लांच की है जो लाइव हो गई है। इस अपडेट के बावजूद पिछली वेबसाइट ने प्लेटफार्म पर एक लिंक के माध्यम से एक्सेसिबल कर दिया है।
उम्मीदवारों से नई वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर एक नया वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) पूरा करने की रिक्वेस्ट की जाती है। पिछली वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर पिछले ओटीआर सबमिशन को अब इनवेलिड माना जाएगा
एक बार पंजीकरण के इंस्ट्रक्शन ‘उम्मीदवारों के लिए > स्पेशल इंस्ट्रक्शन> ओटीआर भरने के निर्देश’ के अंतर्गत पाए जा सकते हैं. भविष्य के सभी परीक्षा आवेदन विशेष रूप से नई वेबसाइट  https://ssc.gov.in/ के माध्यम से पेश किए जाने चाहिए

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

वन टाइम रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको इन स्टेप को फॉलो करना होगा-
*वन टाइम रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और रजिस्ट्रेशन’Login or Register’ पर क्लिक करना होगा।

*इसके बाद  ‘Register Now’ पर क्लिक करें।

*इसको क्लिक करने के बाद वहां पर मांगी गई पर्सनल डिटेल आपको ध्यान से भरनी होगी। सभी डिटेल एकदम सही होनी चाहिए।

*इसके बाद आपको इस मोबाइल या ईमेल के OTP से वेरीफाई करना होगा।

*अब अपने रजिस्ट्रेशन को 14 दिन के भीतर कंपलीट करना होगा।

*लॉगिन करें, अपना पासवर्ड बदलें, और डिटेल सबमिट करें, डिक्लेरेशन से सहमत हों और सबमिट करें।

*सफल सब्मिशन, यूजर्स को डैशबोर्ड पर रिडायरेक्ट किया जाएगा.

एसएससी आने वाले एग्जाम के लिए बेहतर कम्युनिकेशन और आवेदन सुनिश्चित करने के लिए इस नई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का पालन करने पर जोर दिया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन और आवेदन जमा करने की सुविधा के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर दिए गए डिटेल निर्देशों को ध्यान से देखना चाहिए और उन्हें इस वेबसाइट के लिए मोटिवेट भी किया जाना चाहिए।एसएससी की तरफ से वेबसाइट को लॉन्च करने के लिए पुरानी वेबसाइट पर नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है और इस बारे में जानकारी दी गई है।