इंडियन थाली के आगे फीकी पड़ी अमेरिकी थाली,मशहूर ट्रैवल blogger ने बताया अपना एक्सपीरियंस

Smriti Nigam
3 Min Read

इस फूड ब्लॉगर ने भारत से अमेरिका की फ्लाइट ली थी। इस बीच उसे भारतीय थाली यानी कि भारत का खाना खाने को मिला और अमेरिका पहुंचकर उसे वहां का खाना भी खाने का मौका मिला।

new-modern

लंबी उड़ान वाला सफर हो तो सभी फ्लाइट में खाना ऑफर किया जाता है और सभी को इस फ्लाइट के खाने के भरोसे ही ट्रैवल करना होता है। वैसे तो फ्लाइट में खाना बेहतर ही मिलता है लेकिन जब बात दो देशों के बीच की आती है तो कंपैरिजन करना काफी मुश्किल हो जाता है और इसमें एक देश दूसरे पर भारी भी पड़ता है। एक ट्रैवल ब्लॉगर ने इस अंतर के बारे में साफ महसूस भी किया। इस ब्लॉगर ने भारत से अमेरिका तक की उड़ान तय की थी। इसी बीच उसे भारतीय थाली यानी कि भारत का खाना खाने को मिला।इसके बाद वह अमरीका पहुंचा और उसे वहां का भी खाना खाने का मौका मिला। ब्लॉगर ने इसके बाद दोनों जगह के खाने के टेस्ट में काफी अंतर बताया।

मशहूर ट्रेवल ब्लॉगर कार्ल रॉक ने यूट्यूब पर ये वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में उन्होंने दो अलग-अलग तरह के खाने दिखाएं हैं। इस खाने को उन्होंने कंपेयर भी किया है।

कार्ल रॉक ने बताया कि, वो पहली बार प्रीमियम इकोनॉमी क्लास में सफर कर रहे हैं।वो इंडिया से अमेरिका तक की उड़ान भर रहे थे। उन्हें जब इंडिया में खाना दिया गया तब उन्हें एक चिकन की डिश दी गई जो अलग-अलग सब्जियों के साथ थी। इसके अलावा उन्हें सलाद भी अलग से दिया गया। दही भी दिया गया। मेन कोर्स के साथ मीठा भी खाने के लिए मिला। इसके अलावा नाश्ते में आमलेट  सॉसेज, सब्जियां, ब्रेड रोल, फल और दही भी सर्व किया गया।

इसके बाद जब वह न्यूयॉर्क पहुंचने वाले थे तो उन्हें वहां का खाना सर्व किया गया उन्होंने यह खाना भी शेयर किया जिसमें उन्हें प्रोसेस्ड चिकन, बोरिंग चावल और फ्लेवरलेस स्लोप मिले।

ट्रैवल ब्लॉगर ने दोनों खाने दिखाने के बाद सभी से यह सवाल किया कि आपको कौन सा खाना पसंद आया है? आपको बता दे कि उनके इस वीडियो को अब तक हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वही इस पर यूजर्स ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।  एक यूजर ने लिखा कि, अच्छी बात है कि वो इंडिया के खाने की तारीफ कर रहा है और अच्छी चीजें दिखा रहा है. एक यूजर ने लिखा कि, अमेरिकन मील देखने से पहले तक इंडियन मील बेकार लग रहा था।