Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

बड़ी खबर- पुलिस जवानों के लिए अच्छी खबर, हेड कांस्टेबल रैंक के 1750 नए पद होंगे सृजित

देहरादून। उत्तराखंड में पुलिसकर्मियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस जवानों के ग्रेड पे की समस्या का समाधान…

देहरादून। उत्तराखंड में पुलिसकर्मियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस जवानों के ग्रेड पे की समस्या का समाधान निकालते हुए हेड कांस्टेबल रैंक के 1750 नए पद सृजित करने का निर्णय लिया है। इनका ग्रेड पे 4200 होगा और इससे पुलिसकर्मियों के प्रोन्नति में मदद मिलेगी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार ने उत्तराखंड शासन के द्वारा लिए गए निर्णय पर खुशी जाहिर की है और मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया। डीजीपी ने कहा कि, “उनका विश्वास है कि इससे जवानों को प्रोन्नति के ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही विवेचना केि लिए नए विवेचक उपलब्ध होने से विवेचना की गुणवत्ता में सुधार आएगा।