अभी अभी अल्मोड़ा उत्तराखंड देहरादून

Uttarakhand- उच्च शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का किया शुभारम्भ, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धमेन्द्र प्रधान और मुख्यमंत्री धामी सहित अनेक लोग रहे मौजूद

खबरें अब पाए whatsapp पर
Join Now

देहरादून। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धमेन्द्र प्रधान एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में उच्च शिक्षा में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत सहित अनेक गणमान्य लोग और विश्वविद्यालयों के कुलपति उपस्थित थे।

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने देश में सबसे पहले राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने के लिए उत्तराखण्ड सरकार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखण्ड में उच्च शिक्षा में इसका शुभारम्भ किया गया है। बाल वाटिका से प्रारम्भिक शिक्षा में उत्तराखण्ड ने ही इसकी सबसे पहले शुरुआत की। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को बधाई भी दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू किए जाने के की दिशा में, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रभावी एवं चरणबद्ध रूप से सकारात्मक कदम बढ़ाए गए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में तैयार की गई नई शिक्षा नीति 21वीं सदी के नवीन, आधुनिक, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के नए आयाम खोलने वाली नीति है। इसे देश के ख्यातिलब्ध शिक्षाविदों द्वारा तैयार किया गया है और ये नए भारत की, नई उम्मीदों नई आवश्यकताओं की पूर्ति का सशक्त माध्यम है।

यह भी पढ़े   स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

Related posts

नहीं रहे महाभारत के भीम, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Newsdesk Uttranews

भिकियासैंण में 62 दिन से जारी है उत्तराखंड पैंशनर्स संगठन का अनिश्चितकालीन धरना

Newsdesk Uttranews

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर की अभद्र टिप्पणी मामले में फिल्म निर्माता रामगोपाल पर केस दर्ज

Newsdesk Uttranews