अल्मोड़ा:: जयंती पर याद आए पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू(Nehru remembered on his birth anniversary), कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

uttra uttra
3 Min Read

new-modern

Almora: Former Prime Minister Nehru remembered on his birth anniversary, Congress paid tribute

अल्मोड़ा, 14 नवंबर 2023— Nehru remembered on his birth anniversary देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 134वीं जयन्ती पर जिला काँग्रेस कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्पाजंली अर्पित की गई।


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें आधुनिक भारत के निर्माता बताते हुए उनके व्यकित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
कांग्रेस कार्यालय में हुई विचार गोष्ठी में नेहरू को याद करते हुए जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा पं नेहरू ने देश को गुलामी की बेडियों से आजादी दिलाने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ खड़े होकर निर्णायक लडी़।

Nehru remembered on his birth anniversary
Nehru remembered on his birth anniversary


जिला महामंत्री (संगठन) त्रिलोचन जोशी ने कहा कि पं नेहरू महान स्वतंत्रता सेनानी, महान लेखक, विचारक, कुशल प्रशासक और आधुनिक सोच के विराट व्यक्तित्व रहे।
पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि अग्रेजी हुकूमत से देश को आजादी दिलाने में नेहरू ने अहम लडा़ई लड़ी वहीं आजादी के बाद जब देश की कमान संभाली तो एक सकारात्मक सोच के साथ दीर्घसूत्री निर्णय लिये। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू का अल्मोड़ा से विशेष लगाव था। उन्होंने आजादी की लडा़ई में अल्मोड़ा के ऐतिहासिक कारागार में समय व्यतीत किया। अल्मोड़ा के कारागार से डिस्कवरी आँफ इण्डिया नाम की महान किताब को लिखने का कार्य किया। पं नेहरू आज भी देश की जनता के मन में विधमान है।


पीसीसी सदस्य गोपाल सिंह चौहान ने कहा कि पं नेहरू देश ही नहीं विश्व के महान नेता रहे। उन्होंने देश की आधारशिला को एक नया मुकाम दिया। जिसका परिणाम यह है कि आज भारत विश्व में तीसरी शक्ति बनकर उभर रहा हैं। पं नेहरू बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय रहे थे। इसलिए उनके जन्मदिवस को देश बाल दिवस के रूप में मना रहा हैं Nehru remembered on his birth anniversary ।


वरिष्ठ काँग्रेसी अख्तर हुसैन ने पं नेहरू के स्वतंत्रता आन्दोलन सहित देश के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में किये गये अद्वितीय कार्यों को अपनी स्वरचित गजल के माध्यम से पेश करके याद किया।
गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज एंव संचालन महामंत्री गीता महरा ने किया।


गोष्ठी में नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, महिला नगराध्यक्ष दीपा साह, जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष एन डी पाण्डेय, वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष महेश आर्य, जिला मंत्री रोहित रॊतेला, महिला जिला महामंत्री तारा तिवारी, महिला नगर महामंत्री निर्मला काण्डपाल, रमेश नेगी, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष रूचि कुटौला आदि मौजूद थे।