India की tennis superstar Sania Mirza ने संन्यास लेने का किया ऐलान, 2022 होगा आखिरी सीजन

editor1
3 Min Read

India की tennis superstar Sania Mirza ने खेल से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। बता दे की Australian open खेलने पहुंचीं sania mirza का कहना है कि ये उनका आखिरी season होगा। यानी साल 2022 में सानिया मिर्ज़ा आखिरी बार tennis court में दिखाई देंगी।

आपको बता दे की Australian open के मुकाबले में बुधवार को ही saniya mirza को हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद उन्होंने ये बयान दिया है। दरअसल, Sania Mirza ने कहा कि ये उनका आखिरी season होगा, वह हफ्ते दर हफ्ते आगे की तैयारी कर रही हैं। लेकिन ये पक्का नहीं है कि वह पूरा season खेल पाएंगी या नहीं।

मुकाबले के बाद sania mirza ने कहा कि मुझे लगता है मैं बेहतर खेल सकती हूं, लेकिन अब body उस तरह से साथ नहीं दे पाता है। ये सबसे बड़ा सेटबैक है. साल 2003 से international tennis competition खेल रही Saniya mirza करीब दो दशक बाद tennis court से विदा लेंगी।

बुधवार को ही saniya ने गंवाया match

बता दें कि भारत के रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा बुधवार को अपने पहले दौर के मैच गंवाने के कारण Australia open tennis प्रतियोगिता में क्रमश: पुरुष और महिला युगल के पहले दौर से बाहर हो गए। सानिया और Ukraine की उनकी जोड़ीदार नादिया किचनोक स्लावानिया की तमारा जिदानसेक और काजा जुवान की जोड़ी से एक घंटे 37 मिनट में 4-6, 6-7(5) से हार गई।

हालांकि, बोपन्ना और सानिया अब मिश्रित युगल में अपना भाग्य आजमाएंगे। बोपन्ना ने croasia की दारिया जुराक श्राइबर, जबकि सानिया ने America के राजीव राम के साथ जोड़ी बनाई है।

भारत में महिला tennis की सबसे बड़ी स्टार

35 साल की saniya mirza भारत की सबसे बड़ी महिला tennis star रही हैं, जिन्होंने अपने नाम कई खिताब किए साथ ही लड़कियों की एक पूरी पीढ़ी को प्रेरणा दी है। सानिया मिर्ज़ा ने डबल्स में ऑस्ट्रेलियन ओपन, विंबल्डन, अमेरिकी ओपन का खिताब जीता है। जबकि मिक्स डबल्स में भी सानिया मिर्ज़ा ने ऑस्ट्रेलियन ओपन और अमेरिकी ओपन को अपने नाम किया है।

हमेशा ही सुर्खियों में बनी रही हैं।

Tennis court के अलावा भी सानिया मिर्ज़ा लगातार सुर्खियों में बनी रही हैं। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी हो या carrier के शुरुआती दिनों में कभी राष्ट्र गान को लेकर विवाद या फिर कपड़ों को लेकर टिप्पणियां, सानिया मिर्ज़ा हमेशा ही सुर्खियों में बनी रही हैं।