बड़ी खबर- महाराष्ट्र में सियासी उलटफेर, विपक्षी दल NCP के अजीत पवार प्रदेश सरकार में शामिल, उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली

दिल्ली। महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। महाराष्ट्र में सत्तापक्ष शिवसेना-भाजपा की प्रमुख विपक्षी दलों में से एक NCP में फूट पड़…

दिल्ली। महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। महाराष्ट्र में सत्तापक्ष शिवसेना-भाजपा की प्रमुख विपक्षी दलों में से एक NCP में फूट पड़ गई है। NCP नेता अजित पवार, रविवार को राजभवन पहुंचकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की मौजूदगी में एनडीए में शामिल हो गए हैं। इसके बाद उन्हें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ भी दिलाई गई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

इस कदम के बाद अजित पवार ने NCP पार्टी पर भी दावा ठोंक दिया है। वहीं NCP के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने इस मामले पर पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि पार्टी एकजुट है तथा विपक्ष में जाने वाले कार्यकर्ताओं से अब उनका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर विधायक और सांसद पार्टी के साथ हैं। पार्टी और चुनाव चिन्ह मेरा है। वहीं उपमुख्यमंत्री अजीत पवार गुट ने NCP के 40 विधायकों और 6 एमएलसी का समर्थन होने की बात कही है।