shishu-mandir

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनाने पर चर्चा,ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रन्स एकेडमी में हुई बैठक,पीटीए का भी हुआ गठन

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

अल्मोड़ा। ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रंस एकेडमी हवालबाग में आयोजित हुई बैठक में आगामी 8 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गई।
इस मौके पर पीएचसी हवालबाग की डा. अंजलि कनन और मंजू जोशी ने पूरी प्रक्रिया की जानकारी देते हुए अभिभावकों को प्रेरित करते हुए भी बच्चों को यह दवा ​खिलाने का आह्वान किया।
उन्होंने निकट भविष्य में ही विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर लगाने का भी भरोसा दिया।इस मौके पर नए सत्र के लिए अध्यापक अभिभावक संघ का भी गठन किया गया। जिसमें नवीन तिवारी अध्यक्ष,सीमा बिष्ट व तरूण मेहता व संतोष बिष्ट को उपाध्यक्ष, बलवंत सिंह कोषाध्यक्ष और रेखा मेहता को उपकोषाध्यक्ष चुना गया। सभी ने पूर्व अध्यक्ष पूरन सिंह नेगी द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।
इस मौके पर प्रधानाध्यापक अशोक पंत ने विद्यालय की प्रगति व किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने पाल्यों की शैक्षिक प्रगतियों की समीक्षा करने और विद्यालय को जरूरी सुझाव देने की अपील की।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मुरलीधर प्रसाद द्वारा किया गया। इस मौके पर हेम सती,जीवन बिष्ट, प्रियंका,गोविंद कुमार, रश्मि पंत,पार्वती बिष्ट,ममता जोशी, गीता नेगी,गीता मुस्यूनी,बिमला मेहता, भावना जोशी आदि मौजूद थे।

new-modern
gyan-vigyan