दन्या में नशे के खिलाफ चलाया जागरुकता अभियान

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read
Screenshot-5

दन्या में नशे के खिलाफ चलाया जागरुकता अभियान

holy-ange-school

दन्या से बसंत पांडे की रिपोर्ट

ezgif-1-436a9efdef

IMG 20180924 WA0021

नशे के बढ़ते प्रचलन के खिलाफ दन्या क्षेत्र में विजन सोसाइटी, उत्तराखंड शिवा शक्ति व सरस्वती शिशु मंदिर ने रैली निकालकर जनजागरूकता की। रैली की शुरूवात विजन ग्रुप संस्थापक अरविंद पंत व थाना दन्या के उपनिरीक्षक अमर पाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर की। सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय प्रांगण से चली रैली भंडारी गोलू मन्दिर से होकर मुख्य बाजार व टी आर सी से होकर वापस विद्यालय परिसर में पहुंची पांच किलोमीटर चली रैली में विशेषकर बच्चे और महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान नारों व गीतों से नशे का प्रतिकार किया गया। रैली के समापन पर बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में विजन सोसाइटी संस्थापक अरविंद पंत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में नशे की बढ़ती प्रवृति युवाओं व बच्चों में ज्यादा दिखायी दे रही है।

IMG 20180924 WA0025

नशे के सामाजिक, शारीरिक व आर्थिक दुषप्रभाओ से लोगों को सचेत करने व उन्हें सकारत्मक दिशा देने के लिए यह मुहिम चलाई जा रही है।इस दौरान मन्दिर परिसर में पौधरोपण भी किया गया। बैठक में वक्ताओं ने यातायात के नियमों की जानकारियां देते हुए उन्हें पालन करने के लिए प्रतिबद्ध रहने की अपील की।इस मौके पर कार्यक्रम संचालक योगेश काण्डपाल ने कार्यक्रम सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक में विजन ग्रुप सदस्य हरीश जोशी, मोहन आचार्य, प्रधान डी के जोशी, लक्ष्मण सिंह, अनिला पंत, गोविंद बल्लभ पंत आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में समस्त विद्यालय स्टॉफ सहित पुलिसकर्मीएस. आई दिवानी राम, कांस्टेबल बालकिशन, डूंगर सिंह, दीपक, त्रिलोक सिंह, आनन्द नब्याल, ईश्वर सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता अनिला पंत, पुष्प पुनेठा सहित 2 दर्जन महिलाएं उपस्थित थीं। संचालन प्रधानाध्यापक मोहन आचार्य ने किया।

IMG 20180924 WA0023

 

Joinsub_watsapp