Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

उत्तराखंड रामनगर के नंदन सिंह नेगी ने चीन में प्रतियोगिता में किया नाम रोशन

रामनगर – पेंटाथलन लेजर रन वर्ल्ड चैम्पियनशिप में बेहतर प्रदर्शन कर रामनगर के नंदन सिंह नेगी ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता…

रामनगर – पेंटाथलन लेजर रन वर्ल्ड चैम्पियनशिप में बेहतर प्रदर्शन कर रामनगर के नंदन सिंह नेगी ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 6 जून से 10 जून तक झंगझाऊ चाइना में चल रही है। इस प्रतियोगिता में 52 देश के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था उसमें रामनगर नैनीताल निवासी नंदन सिंह नेगी नेगी मास्टर बी में भारत से खेल रहे है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

नेगी ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप के अपने ग्रुप मास्टर भी में जो  50 से 60 वर्ष के खिलाड़ी जिसमे भाग लेते है। उसमे चौथा स्थान प्राप्त किया।नंदन राष्ट्रीय स्तर के बॉक्सर और कोच भी हैं।

रामनगर छात्र संघ के अध्यक्ष भी नेगी रह चुके हैं और अभी नंदन झंगझाऊ चाइना में है। उन्होंने बताया कि पहले राउंड में वह दूसरे स्थान पर बढ़त बनाए हुए थे। पहली पारी में शूटिंग में उन्होंने अच्छा समय बचाया लेकिन दूसरी और तीसरी बार की शूटिंग में ज्यादा समय लगा जिससे वह मेडल पाने से चूक गए लेकिन वह अपनी इस उम्र में भी इस उपलब्धि से खुश है।

वह कहते हैं कि सभी को अपना अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए। नंदन सिंह नेगी की इस उपलब्धि पर टीम कोच वैभव छापेकर, मॉर्डन पेंटाथलन के राष्ट्रीय सचिव विल्ठल जी,उतराखंड एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज भल्ला, शिक्षक नेता नवेंदु मठपाल,सचिव दयाल फरस्वान, गोपाल बिष्ट ने उनको बधाई दी है।