Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Nainital :भाजपा को झटका भवाली नगरपालिका अध्यक्ष व भीमताल ब्लॉक प्रमुख कांग्रेस के हुए

Shock to the BJP

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

nainital :Shock to the BJP the municipal president and Bhimtal block chief belonged to the Congress

हिमानी बोहरा

नैनीताल,29 नवंबर, 2021— चुनावी बेला मे नेताओं की घर छोड़ने या घर वापसी जोरों पर है। इस दौरान नेतागण अपने वर्तमान दल को छोड़कर एक प्रकार से झटके देने की राजनीति कर रहे हैं।

इसी क्रम में सोमवार को राजनीतिक झटके की बारी भाजपा की थी। यहां nainital जिले के भवाली नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा व भीमताल ब्लॉक प्रमुख डा.हरीश बिष्ट सहित 25 प्रधानों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। माना जा रहा है कि इन नेताओं को पार्टी में शामिल करनाने में यशपाल आर्य और संजीव आर्य की मुख्य भूमिका रही है। और बताया जा रहा है कि जल्द और कई नेता भी कांग्रेस में शामिल होंगे। इधर शामिल होने वाले नेताओं ने जनप्रतिधियों के अलावा 200 लोगों द्वारा भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता लेने का दावा किया है।