Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

देखिये: कौन बना नगला व्यापार मंडल का अध्यक्ष

बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को लेकर हुई चर्चा करते व्यपारी रिर्पोटर – मैडी मोहन कोरंगा।                   …

nagla me uyapar madal ki baithak me uyapariyo ki samsayao par charcha karte uyapari

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को लेकर हुई चर्चा करते व्यपारी

रिर्पोटर – मैडी मोहन कोरंगा।                                        नगला व्यपार मंडल के गठन में हरीश पांडे बने अध्यक्ष

 

  • बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को लेकर हुई चर्चा

शान्तिपुरी। क्षेत्र के नगला मुख्य बाजार में व्यपारियों द्वारा व्यापार मंडल का गठन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से हरीश चन्द्र पाण्डेय को व्यापार मंडल का अध्यक्ष चुना गया। वही कुन्दन सिह अधिकारी व सतीश चन्द्र अग्रवाल को उपाध्यक्ष चुना गया। आकाश साहनी को कोषाध्यक्ष, कैलाश जोशी को सचिव,केशर सिह बिष्ट को महामंत्री तथा हरेन्द्र सिह को संगठन मंत्री का भार दिया गया। प्रसार मंत्री का पद पर राजेन्द्र सिह, हरीशंकर, त्रिलोकीनाथ तथा संरक्षक अमरनाथ शुक्ला, पन्नालाल, प्रमोद बिष्ट को चुना गया। इस दौरान व्यापार व व्यपारियों से संबधित समस्याओं के बारें में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरीश चन्द्र पाण्डेय व कार्यकरणी सदस्यों ने एकता, एक दुसरे का सम्मान, अनुशासन की सपथ लेते हुऐ व्यापार व व्यापारियों की समस्याओं को दूर करने  की  बात कही।                                   वही मार्केट की सुरक्षा के लिये चौकीदार, आपातकालीन सेवाओं, शुक्रवार को अवकाश रखने, मंगलवार को नॉनवेज बन्द करने, प्रत्येक वर्ष नयी कार्यकारणी का गठन, तथा प्रत्येक माह की 10 तारीख तक व्यापार मंडल 100रू का शुल्क कोषाअध्यक्ष को जमा कराने प्रस्ताव पारित किया गया। वही अध्यक्ष हरीश चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि व्यापार मंडल की अगली बैठक आगामी 14 जनवरी को आयोजित की जायेगी।
इस दौरान कैलाश जोशी, संजू बिष्ट,जग्गू बिष्ट, हरीशंकर, अजय सिह, राजेन्द्र, कुन्दन सिह, अमरनाथ, पन्ना लाल, आकाश साहनी, केशर सिह, प्रमोद बिष्ट, सुनील, जगत सिह, आदि मौजूद थे।