shishu-mandir

ब्रेकिंग:- बारात ले जा रहा वाहन खाई में गिरा, कई यात्री थे सवार,प्रशासन व 108 टीम घटनास्थल को रवाना

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

ब्रेकिंग:- बारात ले जा रहा वाहन खाई में गिरा, कई यात्री थे सवार,प्रशासन व 108 टीम घटनास्थल को रवाना
अल्मोड़ा-: तहसील अल्मोड़ा के मनियागर के पास एक वाहन के दुर्घटना ग्रस्त होने की सूचना से हड़कंप मच गया है | बताया जा रहा है कि क्षेत्र में बारात में शामिल वाहन के वापसी के दौरान यह हादसा हुआ है| वाहन गहरी खाई में गिर गया | मनियागर से नगरखान मार्ग में चमेली के पास  संकरी सड़क में यह हादसा हुआ है|वाहन का नंबर यूके-01-0827 बताया जा रहा है | प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन पिकप है जिसमें करीब 20 लोग सवार थे | प्रशासन के पास पहुंची सूचना के अनुसार वाहन में कई लोग सवार थे| एसडीएम विवेक राय ने बताया कि 108, आपदा व राजस्व विभाग की टीम मौके को रवाना हो गए हैं |