नगर व्यापार मंडल(nagar vyapar mandal) ने भी कोरोना संक्रमण पर जागरुकता रैली निकाली

अल्मोड़ा:20 मार्च—नगर व्यापार मंडल(nagar vyapar mandal) के अध्यक्ष सुशील साह ने भी आगामी 22 मार्च को प्रधानमंत्री की अपील जनता कर्फ्यू को सफल बनाने की…

vyapar mandal

अल्मोड़ा:20 मार्च—नगर व्यापार मंडल(nagar vyapar mandal) के अध्यक्ष सुशील साह ने भी आगामी 22 मार्च को प्रधानमंत्री की अपील जनता कर्फ्यू को सफल बनाने की अपील की है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


उन्होंने अपील की कि इस तिथि को सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे और कोशिश करें की घरों में ही रहें। साह ने कहा कि इस संक्रमण को जागरुक रह कर ही खुद को और समाज को बचाया जा सकता है।

सुशील ने बताया कि संगठन ने पूरे बाजार में घूम कर एक जागरुक अभियान भी चलाया। उन्होंने लोगों से स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए इसका पालन करने और औरों से भी करने को कहा। साथ ही कहा कि सभी को यह ध्यान रखना होगा कि सावधानी इस संक्रमण से बचाव का एकमात्र तरीका है।