shishu-mandir

नदी में गिरा वाहन, आठ यात्री लापता,जान बचाने को कूदा चालक हुआ गंभीर घायल

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

डेस्क।लाखामंडल जा रहा एक वाहन  विकासनगर क्षेत्र में यमुना नदी में जा गिरा। हादसे में आठ यात्री नदी में समा गए, जबकि चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यात्रियों का फिलहाल कुछ पता नहीं चल पाया है|
जानकारी के मुताबिक वाहन सोमवार को सवारियों को लेकर विकासनगर से लावडी(लाखामंडल) जा रहा था। कालसी के समीप जूडो क्षेत्र में वाहन यमुना नदी में जा गिरा। हादसे में चालक तो वाहन से कूद गया, लेकिन उसमें सवार अन्य आठ यात्री वाहन के साथ ही नदी में समा गए। 
मौके पर पहुंचे एसडीएम और कालसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने घायल चालक को विकासनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है, यमुना में लापता हुए लोगों का पता लगाया जा रहा है। 

saraswati-bal-vidya-niketan