shishu-mandir

मां उमा हाईस्कूल की छात्रा उषा जोशी राज्य स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग, जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में पाया प्रथम स्थान

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

बागेश्वर सहयोगी
जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में प्रथम स्थान प्राप्त कर मां उमा हाईस्कूल कपकोट की छात्रा उषा जोशी ने ब्लाक व स्कूल का नाम रोशन किया है। वह आगामी 6 सितंबर को उत्तराकाशी में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
बीते गुरुवार को विक्टर मोहन जोशी इंटर कालेज बागेश्वर के हाल में जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी संपन्न हुई। ​विज्ञान संगोष्ठी का विषय आवर्त सारणी और इसका मानव कल्याण पर प्रभाव था। इस प्रतियोगिता में जनपद के 3 ब्लॉकों से चयनित 6 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें प्रथम स्थान कपकोट ब्लाक के मां उमा हाईस्कूल कपकोट की दसवीं की छात्रा उषा जोशी ने प्राप्त किया।

new-modern
gyan-vigyan

उषा जोशी के मार्गदर्शक शिक्षक गंगा सिंह बसेड़ा ने बताया कि उषा मेधावी छात्रा है। वह इस संगोष्ठी में प्रतिभाग करने को काफी उत्साहित थी। संगोष्ठी को लेकर उषा ने काफी मेहनत की थी। कार्यक्रम का संचालन विज्ञान समन्वयक दीप चंद्र जोशी ने किया। इस मौके पर जीआईसी बागेश्वर के प्रधानाचार्य प्रमोद तिवारी, प्रवक्ता राजीव निगम, प्रेम सिंह मवाड़ी, गोविंद सिंह चौहान, प्रदीप कुमार गड़िया, सगम साह, सुरेश राम समेत कई शिक्षक व छात्र—छात्रायें मौजूद थे।

saraswati-bal-vidya-niketan