Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

प्रेमी संग फरार हुई मां, नाबालिग बेटी नही कर पाई बर्दाश्त, आत्महत्या कर जीवनलीला की समाप्त

अपनी मां का प्रेमी के साथ भगाना नाबालिग बेटी बर्दाश्त नहीं कर पाई जिस पर उसने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मामले में…

अपनी मां का प्रेमी के साथ भगाना नाबालिग बेटी बर्दाश्त नहीं कर पाई जिस पर उसने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मामले में मृतका पिता ने रुड़की कोतवाली में तहरीर दी है। पिता ने अपनी नाबालिग बेटी की मौत का जिम्मेदार पत्नी व उसके प्रेमी को बताया है। वही मामले की तफ्तीश में पुलिस जुट गई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

जानकारी के अनुसार रुड़की कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बारे में उसने अपनी पत्नी को समझाया भी लेकिन पत्नी ने अपने पति की एक ना सुनी और प्रेमी संग फरार हो गई।

मां का प्रेमी के साथ भागना नाबालिग बेटी बर्दाश्त नहीं कर पाई उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसको उपचार के लिए अस्पताल भी ले जाया गया। लेकिन उसकी मौत हो गई। वही मृतका के पिता ने अपनी 14 वर्षीय बेटी की मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी व उसके प्रेमी को बताया है। आरोप है की दोनो ने उसकी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाया। पीड़ित ने पत्नी व प्रेमिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तफ्तीश शुरू कर दी है।