दुखद: शिक्षक डॉ. प्रभाकर जोशी को मातृशोक, नगर में शोक (Grief) की लहर

दुखद: शिक्षक डॉ. प्रभाकर जोशी को मातृशोक, नगर में शोक (Grief) की लहर

विभिन्न संगठनों ने जताया शोक(Grief)

अल्मोड़ा। नगर के रानीधारा निवासी शिक्षक डॉ. प्रभाकर जोशी की माता तनुजा जोशी का आकस्मिक निधन हो गया है। वह 60 साल थी। आज दोपहर उन्होंने मुंबई एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
dda

स्व. तनुजा जोशी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ्य चल रही थी। बीवाईएल नायर हॉस्पिटल, सेंट्रल मुंबई में उनका इलाज चल रहा था। बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। आज दोपहर करीब 12 बजे उनका निधन हो गया।

बीते 12 फरवरी को डॉ. प्रभाकर के पिता स्व. मोहन चंद्र जोशी का भी निधन हो गया था। स्व. तनुजा जोशी के निधन पर नगर में शोक की लहर है। उनके निधन पर रानीधारा नागरिक सेवा समिति, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी समेत तमाम शिक्षकों, सामाजिक, राजनीतिक व गैर राजनीतिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है।

उत्तरा न्यूज परिवार भी इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त करता है।

dda
dda