Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Mosquito Repellent Hacks: क्या मच्छरों की वजह से आपकी भी उड़ गई है रातों की नींद तो करें यह देसी उपाय

गर्मी हो बरसात हर मौसम में मच्छरों का आतंक छाया रहता है। शाम होते ही जैसे ही किसी खुली जगह छत पर जाते हैं तो…

गर्मी हो बरसात हर मौसम में मच्छरों का आतंक छाया रहता है। शाम होते ही जैसे ही किसी खुली जगह छत पर जाते हैं तो मच्छर हाथ पैरों में काटना शुरु कर देते हैं जिसके कारण आप उस जगह नहीं बैठ पाते हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

वही रात में जब दिन भर के थकान के बाद आराम से लेटने का समय आता है तो कान में इनकी आवाज सुनते ही सोना मुश्किल हो जाता है। इतना ही नहीं यह मच्छर अपने साथ डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे खतरनाक बीमारियां भी लेकर आते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए हम कई तरीके अपनाते हैं।

मच्छर भगाने वाली क्वाइल हो या लिक्विड रिफिल या फिर स्प्रे लेकिन इनका असर जल्दी ही खत्म हो जाता और यह दोबारा काटना शुरु कर देते हैं लेकिन आप भी अगर मच्छरों की समस्या से परेशान है तो आज एक देसी और सस्ता उपाय आपको बताने जा रहे हैं जिससे आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

यह उपाय असरदार भी है। मच्छर इनकी गंध से ही दूर भाग जाएंगे। चलिए बिना देर किए जानिए कि आखिर वह कौन सी चीज है,जो मच्छरों को बाहर भगा देगी।


मच्छरों को दूर रखने के लिए आप शाम के वक्त अंडे की ट्रे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे उठने वाला धुंआ मच्छरों को घर के अंदर नहीं आने देता। इसके लिए अगर आपके घर में अंडे की ट्रेन नहीं है तो आप और कई उपाय भी कर सकते हैं।


हम सभी के घर में नींबू आसानी से मिल जाता है इसका इस्तेमाल अब आप मच्छरों की छुट्टी करने के लिए इस्तेमाल में ला सकती हैं। जानें कैसे


इस्तेमाल करने का तरीका
मच्छर को भगाने के लिए एक नींबू लें।
अब नींबू के ऊपर बने मुंह वाले हिस्से को गोल आकार में काट लें।
काटने के बाद चाकू की मदद से नींबू के अंदर का गूदा निकाल दें।
ध्यान दें कि इसे पूरा खोखला न करें।
अब इसे एक मिट्टी के दीपक के ऊपर रखें।
इसके बाद इसमें 2 चम्मच सरसों का तेल डालें।
तेल के बाद इसमें रुई की बाती फंसाएं।
अब इसे जलाकर उस एरिया में रखें जहां ज्यादा मच्छर आते हैं।