मुरादाबाद के भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह का निधन,कल हुआ था इस सीट पर मतदान

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

मुरादाबाद के भााजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का निधन हो गया है। वह बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। कल यानि 19 अप्रैल को ही इस सीट पर चुनाव संपन्न हुआ था। वह 72 साल के थे।
बताया जा रहा है कि नामांकन करने के बाद भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह की हालत बिगड़ गई थी और इसके कारण वह चुनाव प्रचार में भागीदारी नही कर सके थे।

new-modern


भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि बीते शुक्रवार को सर्वेश सिंह मेडिकल चेकअप कराने के लिए एम्स दिल्ली गए थे। इलाज के दौरान शाम को उन्होंने दम तोड़ दिया।


कुंवर सर्वेश कुमार सिंह ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से पांच बार 1991, 1993, 1996, 2002 और 2012 में विधायक चुने गए। वर्ष 2014 में वह सांसद रह चुके थे लेकिन 2019 लोकसभा चुनाव में उन्हें सपा के एसटी हसन से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार सर्वेश सिंह के खिलाफ सपा ने रुचि वीरा को टिकट दिया है।