Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

चुनाव के दौरान उत्तराखंड में जमकर चलता पैसा और नशा , इतने करोड़ रूपए कैश हुआ जब्त

लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोर शोरो से चल रही है। वही चुनाव को शांति पूर्वक करवाने को लेकर पुलिस जगह जगह तैनात है साथ चेकिंग…

लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोर शोरो से चल रही है। वही चुनाव को शांति पूर्वक करवाने को लेकर पुलिस जगह जगह तैनात है साथ चेकिंग अभियान चला रही है। लेकिन स्मैक, शराब, और नगदी पकड़े जाने का सिलसिला लगातार जारी है। बीता हुआ रिकॉर्ड बताता है कि उत्तराखंड में चुनाव के दौरान पैसे और नशे का खेल काफी समय से चलता आ रहा है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

2019 के लोकसभा चुनाव के आंकड़े के अनुसार उत्तराखंड में 3.37 करोड़ रुपए की नगदी बरामद की गई थी। जिसका अब तक कोई हिसाब नहीं मिला है। उत्तराखंड चुनाव के दौरान पैसे के खेल के मामले में तीसरे स्थान पर है। पहले दो नंबर पर उत्तर पूर्व के राज्य असम और अरुणाचल प्रदेश रहे थे। निर्वाचन आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव में सामान्य तौर पर सीधे साधे माने जाने वाले पहाड़ी नेता भी चुनाव के दौरान खूब पैसे का इस्तेमाल करते है। 2019 के चुनाव की रिपोर्ट के अनुसार पूरे देश में 844 करोड़ रुपए नगद और 302 करोड़ रुपए की शराब पकड़ी गई थी।

कानून के जानकारों का कहना है कि पकड़ में आई चीजों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि नोट और चुनाव को किस तरह से प्रभावित किया गया होगा। जिसमें उत्तराखंड की भी पूरी हिस्सेदारी है। जहां उत्तराखंड में चुनाव को प्रभावित करने लिए नोटो का खेल अधिक चला तो वही हिमाचल में नशा चला। बीते चुनाव से पहले हिमाचल एमएस में दस लाख लीटर से ज्यादा शराब पकड़ी गई।

वही उत्तराखंड में इसका आंकड़ा 80 हजार लीटर से अधिक था। वही उत्तराखंड में 3.37 करोड़ रुपए की नगदी पकड़ी गई वही हिमाचल में 13.05 करोड़ अरुणाचल प्रदेश में 7.14 नगदी पकड़ी गई।