शीतलाखेत मॉडल के संयोजक गजेन्द्र कुमार पाठक को विधायक मनोज तिवारी ने किया सम्मानित

डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा के जनपदीय अधिवेशन में बारामंडल विधायक मनोज तिवारी द्वारा एसोसिएशन के मंडलीय अध्यक्ष व शीतलाखेत माडल के संयोजक गजेन्द्र…

Screenshot 2026 05 17 20 57 04 43 7352322957d4404136654ef4adb64504
Chat-GPT-Image-May-15-2026-07-48-08-PM

25

डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा के जनपदीय अधिवेशन में बारामंडल विधायक मनोज तिवारी द्वारा एसोसिएशन के मंडलीय अध्यक्ष व शीतलाखेत माडल के संयोजक गजेन्द्र कुमार पाठक को पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान व जनता के बीच पर्यावरण संरक्षण प्रचार प्रसार के लिए बेस अस्पताल स्थित फार्मेसी सदन में सम्मानित किया।


प्रांतीय अध्यक्ष सुधा व प्रांतीय सचिव सतीश पांडेय द्वारा भी उनको सम्मानित किया गया उल्लेखनीय है कि गजेन्द्र कुमार पाठक पर्यावरण के क्षेत्र में विगत दो दशकों से सक्रिय हैं और वर्तमान में उनके द्वारा प्रस्तुत वनाग्नि रोकने के लिए शीतलाखेत मॉडल को राज्य सरकार द्वारा भी स्वीकार किया गया है।


वर्तमान में जिला प्रशासन के द्वारा हर ब्लाक में भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार जोशी व सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक व डिप्लोमा फार्मेसी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डीके जोशी व सचिव रजनीश जोशी द्वारा भी गजेन्द्र कुमार पाठक को बधाई दी है और उनके योगदान की सराहना की है।

Leave a Reply