अल्मोड़ा में कांग्रेस ने धक्का लगा कर चलाया दोपहिया, प्रदर्शन कर जताया विरोध

पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज अल्मोड़ा, सोमेश्वर, ताकुला, हवालबाग में जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र…

Screenshot 2026 05 17 14 26 56 78 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12
Chat-GPT-Image-May-15-2026-07-48-08-PM

25

पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज अल्मोड़ा, सोमेश्वर, ताकुला, हवालबाग में जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।
और पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ोतरी पर दो पहिया वाहनों को धक्का लगाकर विरोध दर्ज किया गया

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम जनता महंगाई की मार झेलने को मजबूर है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ने से गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग की कमर टूट चुकी है।


उन्होंने कहा कि एक ओर जनता बेरोजगारी और आर्थिक संकट से जूझ रही है, वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार टैक्स बढ़ाकर लोगों पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की आवाज उठाती रही है और आगे भी बढ़ती महंगाई के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।


जिलाध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द पेट्रोलियम पदार्थों के दाम कम नहीं किए गए तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर और बड़ा आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।


कार्यक्रम में कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, सेवा दल जिलाध्यक्ष दिनेश नेगी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी ,पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, दीप डांगी, अख्तर हुसैन, आनंद बिष्ट, गीता मेहरा, दीपा शाह, किरण आर्य, तारा तिवारी, भैरव गोस्वामी, दिनेश पिलखवाल, निर्मल रावत, केवल सती, गोविंद मेहरा, नरेश बारकोटी , जगदीश पांडे, संजय दुर्गापाल, शरद शाह, दीपेश कांडपाल, पार्षद दीपक कुमार, मुकेश कुमार, मयंक बिष्ट, पंकज पाठक, रितिक नयाल, परितोष जोशी उपस्थित रहे।

Leave a Reply