shishu-mandir

चम्पावत में प्रवासियों (migrants)की बस में पथराव करने वालों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

उत्तरा न्यूज डेस्क
3 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

नकुल पंत चम्पावत(पाटी):31मई 2020- विकासखंड पाटी के देवीधुरा रोड में महाराष्ट्र से आ रहे प्रवासियों (Migrants)की बस रोककर पथराव करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

saraswati-bal-vidya-niketan

रिपोर्ट के अनुसार मुकदमा दर्ज हुए इन 25 ग्रामीण लोगों ने देवीधुरा के कनबाड़ में प्रवासियों (Migrants)की बस को आगे नहीं बढ़ने दिया था.

इस सूचना के मिलने पर पहुंची पाटी पुलिस की टीम पर ग्रामीण उग्र हो गए और पथराव करने लगे. हालात को बढ़ता देख एसडीएम पाटी शिप्रा जोशी और सीओ ध्यान सिंह ने फ़ौरन रात में ही मौके पर जाकर ग्रामीणों को शान्त करवाया. तब जाकर प्रवासियों(Migrants) की बस रात 11 बजे देवीधुरा महाविद्यालय क्वारनटीन सेन्टर में पहुँच पाई थी.

उधर देवीधुरा ग्राम प्रधान ईश्वर सिंह बिष्ट ने बताया कि ग्रामीणों ने ऐसा कुछ गलत नही किया था ग्रामीण तो केवल क्वारेंटीन सेन्टर में व्यवस्थाओं को पुख्ता करने की मांग कर रहे थे. और उन्होंने कहा कि वह अब भी अपने गांव तथा आस पास प्रवासियों को सुविधा मुहैय्या कराने में जुटे हुए हैं.
बहरहाल पाटी पुलिस ने नामजद ग्रामीणों के खिलाफ क्वारेंटीन करने के विरोध , सड़क जाम करने , पुलिस पर पथराव करने सहित अन्य संगीन धाराओं आईपीसी की धारा 147 , 149 , 188 , 186 , 269 , 270 , 332 , 353 , 341 , आपदा प्रबंधन अधिनियम और महामारी एक्ट के तहत मुकदमा कायम कर लिया है .

जिनमें देवीधुरा ग्राम प्रधान ईश्वर सिंह बिष्ट पुत्र नैन सिंह बिष्ट , चेतन चम्याल पुत्र नन्दन सिंह चम्याल , नवीन सिंह राणा पुत्र रतन सिंह , प्रकाश माहरा पुत्र गंगा सिंह मेहरा , गोकुल कोहली पुत्र रमेश राम , मदन सिंह राणा पुत्र टीका सिंह के नेतृत्व में बालम सिंह पुत्र पान सिंह , संजय राणा पुत्र गणेश राणा , गणेश सिंह बिष्ट पुत्र पान सिंह बिष्ट , गोपाल राम पुत्र बीर राम , गणेश सिंह राणा पुत्र मोहन सिंह राणा , सुरेश सिंह राणा पुत्र नैन सिंह , मनोज कुमार पुत्र रमेश राम , पंकज जोशी पुत्र प्रेम बल्लभ जोशी , मनोज कठायत पुत्र प्रेम कठायत , सौरभ सिंह पुत्र नारायण सिंह , हरीश सिंह पुत्र कमल सिंह , प्रकाश सिंह पुत्र कुन्दन सिंह , गोविन्द सिंह पुत्र पान सिंह , विनोद सिंह पुत्र हरीश सिंह , भगवती राणा पत्नी उमेद सिंह , कमला देवी पत्नी उत्तम सिंह राणा , राधा राणा पत्नी जगमोहन राणा , लक्ष्मी देवी पत्नी रमेश राणा , मंजू देवी पत्नी सुरेश सिंह शामिल हैं .