अभी अभी

अल्मोडा कलेक्ट्रेट स्थानान्तरण के सम्बन्ध में बैठक आयोजित, नये भवन में यह सुविधाएं होंगी उपलब्ध

खबरें अब पाए whatsapp पर
Join Now

अल्मोड़ा। 31 अगस्त, 2021- जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने आज नवीन कलेक्ट्रेट भवन में स्थानान्तरण के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कलेक्ट्रेट के आन्तरिक कार्यों हेतु उत्तरदायी कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने नवीन कलेक्ट्रेट भवन के मीटिंग हाल व वीडियो कांफ्रेंसिंग हाल के कार्यों को 15 सितम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। 

new-modern-public-school.jpg new.jpg

जिलाधिकारी ने नवीन कलेक्ट्रेट हेतु आवागमन के लिए शटल सेवा चलाने हेतु आवश्यक योजना बनाने के निर्देश भी आरटीओ को दिये। बैठक में आरटीओ द्वारा अवगत कराया गया कि शुरूआत में दो टैक्सियों के माध्यम से आवागमन व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। इसके बाद आवश्यकता पड़ने पर अन्य व्यवस्था पर विचार किया जायेगा इसके लिए टैक्सी यूनियन से वार्ता चल रही है। 

Chardham Yatra Ad Hindi (3)_page-0001

कलेक्ट्रेट में कैन्टीन के संचालन की व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में भी जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये। कहा कि नवीन कलेक्ट्रेट परिसर में बैंक व एटीएम की सुविधा दी जायेगी जिससे अधिक से अधिक लोग सुविधा का लाभ ले सकें। 

इस दौरान उन्होंने अन्य कई विषयों पर भी अधिकारियों से चर्चा की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे के अलावा अन्य सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े   देखे वीडियो - अल्मोड़ा में आबादी वाले इलाके में देर रात आ धमका गुलदार और ये हुआ

Related posts

मुख्यमंत्री एप पर कुमाऊंनी, गढ़वाली में दर्ज कराएं शिकायत, सात दिन के भीतर समाधान जरूरी, प्राप्त शिकायतों की हर महीने

Newsdesk Uttranews

पेरिस में मुस्लिम छात्रा को चेहरे से नकाब हटाने के लिए कहने पर शिक्षका को मौत की धमकी मिली

Newsdesk Uttranews

मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने अटैचमेंट(Attachment) व्यवस्था बहाल करने की उठाई मांग

Newsdesk Uttranews