shishu-mandir

जोर पकड़ने लगा कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी का जन संपर्क अभियान

उत्तरा न्यूज टीम
3 Min Read
Screenshot-5

अल्मोड़ा,1 फरवरी 2022

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा में विधानसभा चुनाव के लिए कांंग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी का जनसम्पर्क अभियान जोर पकड़ने लगा है। मनोज तिवारी और उनके समर्थक घर—घर जाकर लोगो से वोट देने की अपील कर रहे है। कांंग्रेस कार्यकर्ता टोलिया बनाकर घर घर तक पहुंच रहे हैं तथा मनोज तिवारी के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।

saraswati-bal-vidya-niketan


कांंग्रेस कार्यकर्ता घर—घर जाकर लोगों को मनोज तिवारी के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनाने के साथ विकास के नाम पर मनोज तिवारी को विजयी बनाने का अनुरोध कर रहे हैं।महंगाई,बेरोजगारी और स्वास्थ्य का मुद्दा लेकर भी कांंग्रेस कार्यकर्ता घर घर जा रहे हैं। आज मंगलवार को कांंग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी ने माल,दुगालखोला में जनसम्पर्क कर लोगो से उन्हे वोट देने की अपील की। इस मौके पर मनोज​ तिवारी ने कहा कि पिछले पांच सालो में भाजपा सरकार ने क्षेत्र के विकास को अवरूद्व कर दिया है।

मेडिकल कॉलेज आज तक शुरू नही हो पाया है वही हार्ट केयर सेंटर भाजपा सरकार ने बंद करा दिया मनोज तिवारी के साथ जनसम्पर्क करने वालों में संजय दुर्गापाल,वैभव पाण्डेय,सुशील साह,किरन आर्या,पानसिंह, दीवानसिंह, मनोज वर्मा,पूरन सिंह,बबीता बिष्ट, जय बिष्ट, राहुल बिष्ट, नन्दन बिष्ट आदि शामिल रहे। इधर पूर्वी पोखरखाली इलाके में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने नन्दाबल्लभ जोशी,गंगादत्त पाण्डे,आनन्दी पाण्डेय,राबिन मनोज भण्डारी के साथ जनसंपर्क कर मनोज तिवारी को वोट देने की अपील की।


लाट,देवली में हर्ष कनवाल,उम्मेद कनवाल,बसन्त कनवाल,आनन्द कनवाल,देवेन्द्र सिंह कनवाल,महेश चन्द्र,ललित लाल,कुन्दन नेगी,शंकर जोशी,नवीन कनवाल,नन्दन कनवाल ने जनसंपर्क कर मनोज तिवारी को वोट देने की अपील की। वही त्यूनरा,गोपालधारा,बिष्टाकूड़ा में ममता आर्या,सुहानी आर्या,राधा देवी,विमला देवी,कंचन,किरन सिराड़ी,दीक्षा ने जनसम्पर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी को जिताने की अपील की। झिझाड़,स्यूनराकोट और चौधरीखोला में लता तिवारी,हेमा पाण्डे,हंसा पाण्डे,विद्या आर्या,ज्योति त्यागी,सरस्वती ने जनसम्पर्क किया तो पाण्डेखोला,रैखोली,लक्ष्मेश्वर में आशा जोशी,एन डी पाण्डे,जया जोशी,विद्या पाण्डे,संदीप गुरूरानी,रंजीता रावत ने लोगो से मनोज तिवारी को जिताने की अपील की।पहल और तलाड़ में वकुल साह,हिमांशु मेहता,अमित बिष्ट, मोहन देवली,अमर बिष्ट,दीपेश कांडपाल,रोहित सत्याल ने जनसम्पर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी को जिताने की अपील की।

रानीधारा,जाखनदेवी में प्रीति बिष्ट, रजनी टम्टा,इन्द्रा वर्मा ने जनसम्पर्क किया। पनियाउडियार में राधा बिष्ट, धीरा तिवारी,राधा तिवारी,ममता जोशी,कलावती भट्ट ने जनसम्पर्क किया। जोशीखोला,स्टेडियम में वीरेन्द्र आर्या,निखिलेश कनवाल,दीपक मेहरा,नीरज डंगवाल,गोपाल मेर,नितिन भण्डारी आदि ने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी के लिए वोट मांगे।इसके साथ ही कांंग्रेस कार्यकर्ताओंं ने धारानौला, नरसिंहबाड़ी, मकीड़ी,चीनाखान,शैल,राजपुरा,नियाजगंज,विवेकानन्दपुरी,फलसीमा,आफीसर्स कालोनी,जाखनदेवी,कर्नाटक खोला,धार की तूनी आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया।

इसके अलावा यूथ कांंग्रेस कार्यकर्ताओंं ने नगर क्षेत्र तथा खासपर्जा में जनसम्पर्क कर मनोज तिवारी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे की। यूथ प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय ने कार्यकर्ताओंं के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर मनोज तिवारी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

manoj tewari1