जिला पंचायत में शुरू हुई जोड़ तोड़ की रणनीति,राजनीतिक दलों ने शुरू की प्लानिंग

Manipulative strategy started in District Panchayat, political parties started planning

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

उत्तरा न्यूज अल्मोड़ाः जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर भाजपा और कांग्रेस में जोड़तोड़ शुरू हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जहां बहुमत वाली कांग्रेस द्वाराहाट से एक कांग्रेस नेत्री को इस पद पर काबिज करने को लेकर मंथन कर रही है। वहीं कुछ और कद्दावर कांग्रेसी भी इस दौड़ में शामिल हो गए है। वहीं भाजपा भी कांग्रेस खेमे में सेंधमारी कर रही है।

सूत्रों के अनुसार अपने 15 सदस्यों के अलावा भाजपा 6 अन्य बागी व निर्दलीय प्रत्याशियों को जोडकर समीकरण बना रही है और 5 अन्य कांग्रेस से जुड़े प्रत्याशी भी भाजपा के संपर्क में है। जहां जिला पंचायत अध्यक्ष पद भाजपा के लिए नाक का सवाल है वहीं आपसी मतभेदों को भुलाकर भाजपा नेताओं द्वारा इस पर गंभीरता से काम करने का मन बना लिया है। कांग्रेस के एक बागी और जिला पंचायत के अनुभवी नेता का भी भाजपा को संरक्षण है। भाजपा की ओर से धन सिंह रावत, महेश नयाल और त्रिलोक सिंह रावत तीन नामों पर पहले दिन चर्चाओं का बाजार गर्म था। कांग्रेस में युंका जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महरा का नाम भी कुछ लोग उछालने लगे हैं।