उत्तराखंड के युवा IAS अधिकारी मंगेश घिल्डियाल (Mangesh ghildiyal) को केन्द्र सरकार में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Mangesh ghildiyal become under secretary in PMO office देहरादून। उत्तराखंड के तेजतर्रार आईएएस अधिकारी और वर्तमान में टिहरी जनपद के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल Mangesh ghildiyal…

Mangesh ghildiyal become under secretary in PMO office

देहरादून। उत्तराखंड के तेजतर्रार आईएएस अधिकारी और वर्तमान में टिहरी जनपद के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल Mangesh ghildiyal को केन्द्र सरकार में मिली बड़ी जिम्मेदारी मिली है। आईएएस अधिकारी मंगेशकर घिड़ियाल को प्रधानमंत्री कार्यालय में तैनाती दी गई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री कार्यालय में तीन आईएएस अधिकारियों को नियुक्त किया गया है जिनमें से एक टिहरी के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल भी है। युवा आईएएस अधिकारी के अनेक सराहनीय कार्यों के साथ-साथ रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी रहते हुए केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों में समयबद्ध बेहतर प्रदर्शन से पीएमओ कार्यालय काफी प्रभावित था।

पीएम मोदी के कार्यालय में नियुक्त किये गए अधिकारियों में मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस रघुराज राजेन्द्रन को पीएमओ में डायरेक्टर, आंध्र प्रदेश कैडर के आईएएस  आम्रपाली कटा को डेप्युटी सेकेट्री और उत्तराखंड टिहरी जिले के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल को अंडर सेकेट्री नियुक्त किया गया है।