Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Uttarakhand Breaking— डीएनए सैंपलिंग के लिए नहीं पहुंचे विधायक महेश नेगी (mahesh negi) , खुद को बताया बीमार

Uttarakhand Breaking— MLA Mahesh Negi did not reach for DNA sampling देहरादून, 24 दिसंबर 2020दुष्कर्म के आरोप से घिरे द्वाराहाट से भाजपा विधायक महेश नेगी…

Uttarakhand Breaking— MLA Mahesh Negi did not reach for DNA sampling

देहरादून, 24 दिसंबर 2020
दुष्कर्म के आरोप से घिरे द्वाराहाट से भाजपा विधायक महेश नेगी (mahesh negi) डीएनए टेस्ट के लिए गुरुवार को सीजेएम कोर्ट में पेश नहीं हुए। स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने कोर्ट में प्रार्थना पत्र लगा दिया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

गौरतलब है कि मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) देहरादून की कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी विधायक महेश नेगी को डीएनए के लिए ब्लड सैंपल देने के आदेश दिए थे। उन्हें गुरुवार यानि आज साढ़े 11 बजे कोर्ट में पेश होना था।

विधाायक महेश नेगी (mahesh negi) के अधिवक्ता करीब साढ़े 11 बजे कोर्ट में उपस्थित हुए और उन्होंने नेगी के स्वास्थ्य खराब होने का हवाला देते हुए एप्लीकेशन लगा दी। कोर्ट ने अब विधायक के डीएनए टेस्ट के लिए 11 जनवरी की अगली तिथि लगा दी है।

प्रधानमंत्री किसान योजना (Pradhan Mantri Kisan Yojana)की धनराशि इस दिन आएगी खाते में

गुरुवार को विधायक नेगी के डीएनए टेस्ट के लिए मेडिकल की टीम भी कोर्ट पहुंची, लेकिन विधायक के न आने की सूचना पर टीम वापस लौट गई।
मालूम हो कि विधायक महेश नेगी के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की ओर से मुकदमा दर्ज नहीं किया था। ऐसे में पीड़िता ने कोर्ट को शिकायत की। इसके बाद नेहरू कॉलोनी में विधायक महेश नेगी व उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/