shishu-mandir

जिपं अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से महेश तो कांग्रेस से उमा ने कराया नामांकन, दल—बल के साथ नामांकन कराने पहुंचे प्रत्याशी, कांग्रेस से बागी हुए सुरेंद्र ने भी भरा पर्चा

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
nayal 1
नामांकन पर्चा दाखिल करते भाजपा प्रत्याशी महेश नयाल
uma 1
नामांकन पर्चा दाखिल करती कांग्रेस प्रत्याशी उमा सिंह बिष्ट
mehta 1
नामांकन पर्चा दाखिल करते निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह महरा

अल्मोड़ा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को भाजपा—कांग्रेस प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। भाजपा से महेश नयाल तथा कांग्रेस से उमा सिंह बिष्ट ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। दल बल के साथ पहुंचे प्रत्याशियों के नामांकन को लेकर कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल रहा।
सबसे पहले भाजपा प्रत्याशी महेश नयाल अपने समर्थकों के साथ जिला पंचायत पहुंचे। जहां उन्होंने जिपं अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया। ​​इसके बाद उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा से पिंकी करगेती ने नामांकन पर्चा भरा। इस दौरान जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख धन सिंह रावत, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह लटवाल, अमित साह मोनू, मोहन राम आर्य, किरन पंत, मीना भैसोड़ा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

new-modern
gyan-vigyan

वही, कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी उमा सिंह बिष्ट ने भी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया। उमा बिष्ट पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट की पत्नी है। इस मौके पर मदन सिंह बिष्ट भी मौजूद थे। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से देवेंद्र बिष्ट ‘डिंपल’ व निर्दलीय पंकज कुमार ने नामांकन कराया। नामांकन के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व वर्तमान जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा, राजेंद्र बाराकोटी, दीप डांगी, ​ पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, आनंद बगडवाल, मनोज कुमार पाठक समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
इधर कांग्रेस से बागी हुए यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी भी जिपं अध्यक्ष पद पर अपने समर्थकों के साथ नामांकन पर्चा दाखिल किया है। वह निर्दलीय चुनाव लड़ेगे। वही उपाध्यक्ष पद के लिए कांता रावत तथा निक्कू रावत ने भी नामांकन कराया है।

saraswati-bal-vidya-niketan

शाम तीन बजे तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। शाम 3 बजे के बाद दाखिल नामांकन पत्रों की जांच होगी। जिसके बाद 4 को अवकाश होने के चलते 5 नवंबर को नाम वापसी प्रक्रिया चलेगी। 7 नवंबर को मतदान व मतगणना होगी।