shishu-mandir

मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

देहरादून। बाल विकास परियोजना द्वारा पोषण अभियान और मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन आज श्री राधा कृष्ण मंदिर दून विहार राजपुर देहरादून में किया गया।  कार्यक्रम में गणेश जोशी, मंत्री उत्तराखंड सरकार ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। 
  
कार्यक्रम में मंत्री द्वारा क्षेत्र के 5 कुपोषित बच्चों को किट और 40 धात्री महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया। 

saraswati-bal-vidya-niketan

इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी क्षमा बहुगुणा द्वारा पोषण माह के तहत आयोजित इस कार्यक्रम के बारे में विधिवत जानकारी देने के साथ साथ ही पोषण के पांच सूत्रों की भी जानकारी दी। क्षेत्रीय सुपरवाइजर कंचन पंवार द्वारा लाभार्थिओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) की जानकारी दी गयी। महिला शक्ति केंद्र की महिला कल्याण अधिकारी सरोज ध्यानी द्वारा महिलाओं को वन स्टॉप सेण्टर और राष्ट्रीय महिला हेल्पलाइन 181 आदि की जानकारी दी गयी।

पूनम नौटियाल मंडल अध्यक्ष द्वारा सभी लोगों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आने वाली दिक्कतों के लिए, उनसे संपर्क करने की जानकारी दी। कार्यक्रम में महिला मोर्चा उपाध्यक्षा निशा शर्मा, पार्षद संजय नौटियाल, कमल थापा, चुन्नीलाल, योगेश, विजय शर्मा व क्षेत्र की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।