अभी अभी संस्कृति माता महागौरी की आरती नवरात्र में अष्टमी के दिवस माता महागौरी की पूजा का प्रावधान है। जय अम्बे गौरी मैया जय श्यामा गौरी।तुमको निसदिन ध्यावत हरि ब्रम्हा शिवरी॥ मांग… Harsvardhan Pandey 6 Oct, 20197:23 AM नवरात्र में अष्टमी के दिवस माता महागौरी की पूजा का प्रावधान है। जय अम्बे गौरी मैया जय श्यामा गौरी।तुमको निसदिन ध्यावत हरि ब्रम्हा शिवरी॥ मांग सिंदूर विराजत टीको मृगमदको।उज्जवल से दोऊ नैना चन्द्रवदन नीको॥ कनक समान कलेवर रक्ताम्बर राजे।रक्त पुष्प गल माला कण्ठन पर साजे॥ केहरि वाहन राजत खड्ग खप्पर धारी|सुर नर मुनि जन सेवत तिनके दुःख हारी॥ कानन कुंडल शोभित नासाग्रे मोती।कोटिक चंद्र दिवाकर राजत सम ज्योति॥ शुंभ निशंभु विदारे महिषासुरधाती।धूम्रविलोचन नैना निशदिन मदमाती॥ चण्ड मुण्ड संहारे शोणित बीज हरे।मधु कैटभ दोउ मारे सुर भयहीन करे॥ ब्रह्माणी रुद्राणी तुम कमलारानी।आगम निगम बखानी तुम शिव पटरानी॥ चौसंठ योगिनी गावत नृत्य करत भैरुँ।बाजत ताल मृदंगा अरु डमरुँ॥ तुम ही जग की माता तुम ही हो भरता।भक्तन की दुःखहर्ता सुख सम्पत्ति कर्ता॥ भुजा चार अति शोभित वर मुद्रा धारी।मनवांच्छित फल पावे सेवत नर नारी॥ कंचन थाल विराजत अगर कपुर बात्ती।श्री माल केतु में राजत कोटि रतन ज्योती॥ श्रीअम्बे जी की आरती जो कोई नर गाये।कहत शिवानंद स्वामी सुख संपत्ति पाये॥ Read More रानीखेत में पहली बार आयोजित होगी द ट्रांस लूप्स अल्ट्रा एंड्योरेंस रन प्रतियोगिताBy Pramod Chandra Joshi 27 Jun, 2026 Post navigation Previous Previous post: मारा गया पिथौरागढ़ के चडांक इलाके में आतंक का पर्याय बना गुलदारNext Next post: अपने उत्तराखंड में पाए जाॅब यहां करें एप्लाई- October 2019